डेविस कप : भारत वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचा
डेविस कप : भारत वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचा
Share:

क्राइस्टचर्च : युकी भाम्बरी और सोमदेव देवबर्मन ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने हिस्से के उलट एकल मुकाबले जीतकर भारत को डेविड कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में खेलने की योग्यता दिला दी है। भारत ने यहां खेले गए डेविस कप एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 सेकेंड राउंड मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत ने शुक्रवार को पहले एकल मुकाबला हारने के बाद दूसरा एकल मैच जीतकर 1-1 की बराबरी की थी लेकिन शनिवार को युगल मुकाबला हारकर भारत एक बार फिर 1-2 से पीछे हो गया था। भारत के लिए रोहन बोपन्ना और साकेत मायेनी अनापेक्षित तौर पर युगल मुकाबला हार गए थे।

इससे भारत पर काफी दबाव आ गया था और मुकाबले को अपने नाम करने के लिए भारत को हर हार में दोनों उलट एकल मैच जीतने थे। भाम्बरी और सोमदेव ने दबाव के इस क्षण में खुद को संयमित रखा और सीधे सेटों में जीत हासिल कर भारत का मार्ग प्रशस्त किया। सोमदेव ने मार्कस डेनियल को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर यह रही है कि उसके अग्रणी एकल खिलाड़ी जोस स्टेथम बीमार हो गए। स्टेथम को ही हराकर भाम्बरी ने भारत को बराबरी दिलाई थी। स्टेथम की जगह डेनियल ने ही लेकिन वह सोमदेव के आगे नहीं टिक सके।

इसके बाद भाम्बरी ने माइकल वीनस को 6-2, 6-2, 6-3 से हराया। यह भाम्बरी की डेविस कप में नौवीं जीत है। दूसरी ओर, सोमदेव ने डेविस कप में 13वीं जीत हासिल की। इसके साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हार के अपने रिकार्ड को 5-3 कर लिया है। भारत ने कीवी टीम पर लगातार पांच जीत हासिल की है। भारत बीते साल वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचा था। उसे हालांकि सितम्बर में सर्बिया के हाथों 2-3 से हार मिली थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -