प्रभावशाली देशों की सूची में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ा
प्रभावशाली देशों की सूची में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ा
Share:

नईदिल्ली। एक आॅनलाईन सर्वे में भारत को अमेरिका और रूस से भी अधिक प्रभावशाली देश बताया गया है। दरअसल यह सर्वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आॅनलाईन माध्यम से किया गया था। जिसमें इप्साॅस मोरी द्वारा 25 देशों में लगभग 18 हजार लोगों से सवाल किया गया था।

जिसमें कई लोगों ने भारत को प्रभावशाली माना। भारत के प्रभाव को अमेरिका, रूस और चीन से भी अधिक बताया गया। ऐसे 12 देशों में भारत करीब 7 वें स्थान पर रहा। दूसरी ओर चीन को 8 वाॅं स्थान मिला। अमेरिका इस सर्वे में 9 वें क्रम पर रहा। केवल 40 प्रतिशत लोगों ने अमेरिका को सबसे प्रभावशाली माना। रूस के समर्थन में 35 प्रतिशत और चीन के समर्थन में 49 प्रतिशत लोग ही थे।

इस सर्वे के माध्यम से भारत को प्रभावशाली बताने का असर वैश्विक स्तर पर हो सकता है। यूॅं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों का असर भारत की सकारात्मक इमेज पर हुआ है। विश्व के कई देशों ने भारत को एनएसजी, आतंकवाद और अन्य मसलों पर समर्थन दिया है। कहा जाता रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों का लाभ भारत को मिलता है। 

हार्वे तूफान में फंसे भारतीयों के लिए सुषमा स्वराज सतत संपर्क में

भारत के WWE खिलाड़ी 'द ग्रेट खली' से जुड़ी अनसुनी बाते

AIIMS की तीसरी काउंसलिंग लिस्ट जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -