भारत और पाकिस्तान को मिलकर हल करना होगा विवाद - जाॅन केरी
भारत और पाकिस्तान को मिलकर हल करना होगा विवाद - जाॅन केरी
Share:

वाशिंगटन : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार होने वाली फायरिंग, भारत की सीमा में घुसपैठ और आतंकियों को सौंपने की मांगों से उपजे तनाव को लेकर हाल ही में अमेरिका ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। मामले में अमेरिका ने कहा है कि दोनों देशों को अपनी चुनौतियों को मिलकर हल करना होगा। दोनों देशों के बीच यदि तनाव कम होता है तो यह सभी के हित में होगा। हाल ही में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात का उल्लेख किया। दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की जरूरत है। तो दूसरी ओर विभिन्न पक्षों के बीच यह बहुत लाभकारी होगा।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री जाॅन कैरी ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के प्रयास किए गए थे। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से चर्चा भी की। तो दूसरी ओर उन्होंने कहा कि अमेरिका के लिए भी यह बात बहुत जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हों। दोनों देशों के सामने कई चुनौतियां हैं जिनसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय प्रभावित हो सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -