क्या सुधर रहे भारत-पाक के रिश्ते ? दोनों देशों ने ढाई साल बाद जारी किए डिप्लोमैटिक वीजा
क्या सुधर रहे भारत-पाक के रिश्ते ? दोनों देशों ने ढाई साल बाद जारी किए डिप्लोमैटिक वीजा
Share:

नई दिल्ली: ढाई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक स्तर पर रिश्तों में जमी बर्फ थोड़ी पिघलती नज़र आ रही है। दरअसल, दोनों पड़ोसी देशों ने 28 माह के लम्बे बाद एक-दूसरे के राजनयिकों को वीजा जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान ने 15 मार्च 2021 तक दिए गए सारे आवेदनों पर वीजा जारी कर दिए हैं।

पाकिस्तान के कुल 8 डिप्लोमैट्स को भारत की तरफ से वीजा जारी किए गए हैं, तो वहीं पाकिस्तान ने भारत के 33 अफसरों को वीजा जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देश आने वाले दिनों में और राजनयिकों को भी वीजा जारी करेंगे। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान बैकचैनल से दुबई में कूटनीतिक वार्ता कर रहे हैं। दोनों देशों की सेना ने भी इस साल फरवरी में संघर्षविराम की घोषणा की थी।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद संबंध खराब हो गए थे। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 40 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। फिदायीन हमलावर ने विस्फोटक से भरा वाहन से बस में टक्कर मारी थी। यह बस 78 बसों वाले उस काफिले का हिस्सा थी, जिससे 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय अगले शैक्षणिक वर्ष से एनईपी करेगा लागू

सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों के नेतृत्व में सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

TVS Motors ने बांग्लादेश में TVS NTORQ 125 रेस एडिशन किया लॉन्च

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -