भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरिज़ के बीच लगे कश्मीर मसले पर नारे
भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरिज़ के बीच लगे कश्मीर मसले पर नारे
Share:

बर्मिंघम। भारत और पाकिस्तान का मैच हो और उत्साह नज़र न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह क्रिकेट मैच तो ऐसा होता है जैसे दर्शक दोनों देशों के बीच लड़ाई देख रहे हों। हालांकि यह वास्तविक नहीं होती यह तो खेल मैदान पर केवल एक खेल मुकाबला होता है जो रोमांचक होता है मगर इस खेल से लोगों की भावनाऐं जुड़ी होती हैं। ऐसा ही कुछ बर्मिंगघम में नज़र आया। हालांकि भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन करता रहेगा मगर विदेशों में और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखलाओं में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो ही जाता है।

ऐसे में दर्शकों के लिए यह बेहद रोमांचक हो जाता है। तब तक भारत और पाकिस्तान के बीच दो पक्षो वाली क्रिकेट सीरीज़ नहीं खेली जा सकेगी। भारत और पाकिस्तान मैच से पूर्व बर्मिंघ्म में कश्मीर को लेकर नारेबाजी की गई। मिली जानकारी के अनुसार तहरीक ए कश्मीर यूके नामक संगठन ने बैनर चस्पा किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने ने जोरदार नारेबाजी की और विरोध किया।

माना जा रहा है कि ये लोग जम्मू कश्मीर का मसला गर्माना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के एजबस्टन में हुए चैंपियंस ट्राॅफी मैच में अपने एजेंट्स को तीन प्ले कार्डस दिखाने का निर्देश दिया गया था। यहां पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कुछ प्ले कार्डस दिखाने की भी तैयारी की। इनके पास कुछ नारे लिखी तख्तियां भी थीं।

जिन पर लिखा था जम्मू कश्मीर राज्य को अभी आजाद करो, कश्मीर मांग रहा आपकी नजर आदि नारे लिखे गए थे। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो भारतीय जवानों को मारा और उनके शरीर को क्षतविक्षत कर दिया। हालांकि नियंत्रण रेखा पर करीब 5 भारतीय जवानों को मार दिया गया है। हालांकि भारत की सेना ने इन बातों को गलत बताया और कहा कि यह सही नहीं है।

कुलभूषण जाधव ने दी भारत को खुफिया जानकारियां

चौधरी ने कहा, इंशा-अल्लाह जाधव का मामला अंजाम तक पहुंचाया जाएगा

भारत पाकिस्तान मैच से पहले इनके विज्ञापन ने बटोरी सुर्खिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -