भारत ने किया UN में मौत की सजा पर रोक का विरोध
भारत ने किया UN में मौत की सजा पर रोक का विरोध
Share:

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र में कुछ देशों ने मौत की सजा पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव का विरोध किया है। इन देशों के ही साथ भारत ने भी अपना विरोध जताया है, जिन देशों ने इस प्रस्ताव पर विरोध जताया है उनमें अमेरिका और दूसरे देश शामिल हैं, जबकि मानवाधिकार से संबंधित महासभा की विशेष समिति ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मान लिया है। सिंगापुर की ओर से मृत्युदंड पर रोक संबंधी प्रस्ताव का न्यूजीलैंड समेत दूसरे देशों ने समर्थन किया था।

इस मामले में संयुक्त राष्ट्र में भारत के काउंसलर मयंक जोशी का कहना था कि मौत की सजा पर रोक लगना घरेलू कानूनों का विरोध करना भी होगा। इस तरह से यह किसी भी देश की संप्रभुता को प्रभावित कर सकता है। महासभा की समिति ने इसे 38 के मुकाबले 115 मतों से स्वीकार कर लिया है। भारत द्वारा इसके विरूद्ध वोटिंग की गई है। गौरतलब है कि भारत को इस मामले में भी अमेरिका का समर्थन मिला है।

जोशी ने समिति को बताया कि भारत में दुर्लभतम मामले में ही मौत की सजा दी जाती है। जिस तरह से अफजल गुरू को फांसी की सजा दी जा चुकी है उसी तरह मोस्ट वांटेड टेरसिस्ट्स को मौत की सजा दी जा सकेगी। इस मामले में जोशी ने समिति को बताया गया कि भारत में फांसी से पूर्व दोषी को कई स्तरों पर खुद को निर्दोष साबित करने का मौका दिया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र में भी गूंजा बलूचिस्तान का मुद्दा

अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करे नॉर्थ कोरियाः संयुक्त राष्ट्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -