प्यासे पाकिस्तानी को पानी पीने के बाद भारत ने लौटाया
प्यासे पाकिस्तानी को पानी पीने के बाद भारत ने लौटाया
Share:

फिरोज़पुर : भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा पर होने वाले तनाव को लेकर सीमा सुरक्षा बल मुस्तैद है। मगर भारत की सेना और सुरक्षा बलों ने अपनी मानवता का बेहतरीन परिचय दिया है। युद्ध के हालातों में भी हम पाकिस्तान के नागरिकों को सुरक्षा के साथ उनके देश लौटा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने भारत के पंजाब स्थित फिरोजपुर में सोमवार को 12 वर्षीय पाकिस्तानी लड़के को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया। दरअसल ये बच्चा पानी पीने के लिए भारत चला आया था।

दरअसल यह अपने मवेशियों को चरा रहा था और एक ट्युबवेल से पानी पीने के लिए भारत आ गया था। इस बच्चे को पता भी नहीं चला कि यह सीमा पार कर भारत आ चुका है। दरअसल इस बच्चे ने जाने अनजाने में सीमा पार की और फिर वह भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाकिस्तान के रेंजर्स से संपर्क किया और मोहम्मद तनवीर को पाकिस्तान के अधिकारियों को मानवीय आधार पर सुपुर्द कर दिया।

तनवीर पाकिस्तान के कसूर जिले के दाहरी क्षेत्र का निवासी था। इस बच्चे को बार्डर के पार छोड़ दिए जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की सराहना हो रही है तो देश का मानवीय पक्ष उजागर हुआ है कि भारत के सैनिक किस तरह से मानवीयता का परिचय देते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने कारगिल में किए गए संघर्ष के दौरान भी मानवीय पहलूओं को ध्यान में रखा था लेकिन पाकिस्तान ने भारत के जवानों और सैन्य अधिकारियों के शवों को बुरी हालत में वापस किया था। कैप्टर सौरभ कालिया को भी पाकिस्तानी सेना ने यातनाऐं दी थीं और वे शहीद हो गए थे। दूसरी ओर भारत का एक सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण गलती से पाकिस्तान सीमा में चला गया जिसे वापस लाने के लिए भारत प्रयास कर रहा है। मगर पाकिस्तान ने उसे अभी तक छोड़ा नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -