भारत ने किया पाकिस्तान में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन का बहिष्कार
भारत ने किया पाकिस्तान में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन का बहिष्कार
Share:

इस्लामाबाद। भारत ने आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान का विरोध किया है। दरअसल पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले सीज़फायर उल्लंघ्न, भारत विरोधी आतंकवाद को बढ़ावा देने और अन्य मामलों के चलते पाकिस्तान का विरोध किया गया है। भारत की ओर से निर्णय लिया गया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन में भागीदारी नहीं करेगा। दरअसल यह आयोजन पाकिस्तान में होना है और भारत इसका बहिष्कार कर रहा है।

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्था की गवर्निंग काउंसिल के 3 दिनी सम्मेलन में भागीदारी करने वालों को स्वीकृति दे दी थी। इतना ही नहीं एशिया प्रशांत क्षेत्र में छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों व प्रौद्योगिकी के आदान प्रदान को महत्व देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

शामिल नहीं होंगे देश 

यह सम्मेलन सोमवार को प्रारंभ होगा। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि सम्मेलन के प्रारंभ होने के कुछ समय पूर्व भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा दौरे को रद्द कर दिया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बांग्लादेश, ईरान आदि देश शामिल नहीं होंगे।

ये करेंगे भागीदारी

पाकिस्तान का सहयोगी चीन इस सम्मेलन में भाग लेगा। इतना ही नहीं फिजी, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, समोआ, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड वियतनाम आदि देश समारोह में भाग लेंगे।

मुशर्रफ के बोल, देश से बाहर जाने में शरीफ ने की थी मदद

आतंकियों को पनाह देना बंद करे भारत, UN

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -