आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका को आना होगा साथ
आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका को आना होगा साथ
Share:

अमेरिका : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिका और भारत को हिंसा, आतंकवाद और गरीबी की समस्या से निपटने के लिए एक साथ काम करना होगा। उन्होने कहा कि हिंसा और आतंकवाद किसी भी मुद्दे को नहीं सुलझाया जा सकता है, वार्ताओं और चर्चाओं से ही हर तरह की समस्याओं का हल संभव है। हिलेरी ने जैन नेता आचार्य डा. लोकेश मुनि के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि भारत भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने आचार्य मुनि के 'पीस एजुकेशन' कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि विश्व को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने में धार्मिक नेताओं का अहम योगदान रहेगा। प्रतिनिधिमंडल ने अहिंसा विश्व भारती के 10वें स्थापना वर्ष पर हिलेरी से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल में अंहिसा विश्व भारती के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक करमजीत सिंह धालीवाल, कांग्रेस के सदस्य जोए क्राउले और सांसद ग्रेस मेंग भी शामिल थीं। हिलेरी ने 2008 में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश की थी लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से हार गई थीं। अब एक बार फिर से वह 2016 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हैं। अगर हिलेरी ये चुनाव जीत जाती हैं तो उन्हे अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -