बी प्लस बी इक्वल्स टू, स्ट्रांग इक्वेशन आॅफ ब्रिक्स
बी प्लस बी इक्वल्स टू, स्ट्रांग इक्वेशन आॅफ ब्रिक्स
Share:

गोवा में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में भारत और ब्राजील के बीच कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा हुई। दोनों ही देशों ने वाणिज्य के ही साथ आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एक साथ आने का संकल्प लिया है। यह बेहद आवश्यक है। दरअसल ब्राजील को भी भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यदि ब्राजील भारत के इस प्रोजेक्ट में भागीदारी करता है तो भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ ही ब्राजील की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी। इस तरह से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा।

तो दूसरी ओर आतंकवाद की खिलाफत करने के लिए भारत का पलड़ा और भारी हो जाएगा। हालांकि ब्राजील की अधिक यात्राओं पर भारत के शीर्ष नेता संभवतः कम ही गए होंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह की नीति अपना रहे हैं उससे तो यही लगता है कि ब्राजील भी भारत के लिए अन्य देशों की ही तरह अधिक महत्वपूर्ण है। यदि ब्रिक्स में ब्राजील भारत के करीब आता है तो फिर यह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण बात होगी।

गौरतलब है कि ब्राजील लौह अयस्क का एक महत्वपूर्ण और बड़ा निर्यातक देश है। यदि ब्राजील से भारत करीब आता है तो भारत के स्टील उद्योग के लिए कच्चा माल जुटाना और आसान होगा। भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए उपयोग में लाए जाने वाले आयरन एंड स्टील का भी कुछ कच्चा माल ब्राजील से प्राप्त कर सकता है। इतना ही नहीं भारत की फसलों और खाद्यान्नों की खपत का एक बड़ा भाग ब्राजील पर भी निर्भर है।

अर्थात देश का कृषि उत्पादन कुछ भाग में ब्राजील को निर्यात किया जाता है। ऐसे में भारत ब्राजील के माध्यम से अपना फसल उत्पादन बढ़ा सकता है। भारत मध्यम श्रेणी के आयुध उपकरण निर्माण में कुशल है। ऐसे में वह ब्राजील को भी कुछ आयुध उपकरण उपलब्ध करवा सकता है।

सूचना तकनीक में ब्राजील के लिए उन्नत कार्य कर ब्राजील इसे और करीब ला सकता है। ऐसे में ब्राजील और भारत काफी करीब आ सकते हैं इन देशों के करीब आने से ब्रिक्स मजबूत होगा और इन देशों के हित बदलते विश्व में मजबूती से सामने रखे जा सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -