दाऊद इब्राहिम का ख़ास गुर्गा इनाम अली गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट के जरिए आता था भारत
दाऊद इब्राहिम का ख़ास गुर्गा इनाम अली गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट के जरिए आता था भारत
Share:

नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम के गुर्गे अब्दुल माजिद कुट्टी को शरण देने वाले टेल्को बारीनगर के मो. इनाम अली को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को उसके मौजूदा पासपोर्ट की तलाश है। उससे ही पता चलेगा कि इनाम कितनी दफा मलेशिया गया था। 

पूछताछ में इनाम ने पुलिस को बताया कि वह साल 1999 में मुम्बई के जरिए नकली पासपोर्ट पर भारत लौटा था। उसका पासपोर्ट भी कुट्टी ने बनवाया था। उसने बताया कि दुबई में उसका पासपोर्ट छीन लिए जाने के बाद वह कुट्टी के ही साथ रहा था। उसके दोस्तों से उसकी मुलाकात होती रहती थी। किन्तु वह उनलोगों को नहीं पहचानता था। उन लोगों ने ही उसका नकली पासपोर्ट बनाया। उस पासपोर्ट के माध्यम से वह मुम्बई में पहुंचा था। उसने बताया कि वह कुट्टी को अच्छी तरह से जानता था कि वह दाऊद गैंग से ताल्लुक रखता है। उसने भय के कारण पुलिस से पहले यह बात छिपाई थी। 

वहीं, पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ करती रही। पुलिस को कुट्टी के स्थानीय नेटवर्क के बारे में भी अहम जानकारी प्राप्त हुई है। उसने उन युवकों का नाम बताया है जो कुट्टी से मिलते रहते थे। SSP तामिल वाणन ने कहा कि इनाम की संलिप्तता पायी गयी है। कुट्टी को जमशेदपुर लाने में उसका हाथ है और उसने मिलकर ही उसका नकली पासपोर्ट बनाया था। उसने कई बातों को पहले पुलिस से छिपाया है। इसके आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम की रिपोर्ट आते ही उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

दिसंबर 2020 में मारुति सुजुकी इंडिया ने बिक्री में 20.2 प्रतिशत की वृद्धि की दर्ज

फोर्ड, महिंद्रा ने प्रस्तावित ऑटोमोटिव जेवी को स्क्रैप करने का किया एलान

अंशधारकों के खातों में ब्याज डाल रहा EPFO, 8.5 फीसद की दर से 6 करोड़ लोगों को मिलेंगे पैसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -