शादी में लहंगे की जगह पहने साड़ी, इन अभिनेत्रियों को करें कॉपी
शादी में लहंगे की जगह पहने साड़ी, इन अभिनेत्रियों को करें कॉपी
Share:

 

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। ऐसे में लड़कियां हजारों-लाखों का लहंगा खरीदती हैं और स्पेशल दिखने की कोशिश करती हैं। हालाँकि आजकल शादी में लहंगे की जगह साड़ी पहनी जाने लगी है। अगर आप भी शादी करने जा रहीं हैं तो आप अभिनेत्रियों से आईडिया ले सकती हैं और अपनी शादी में साड़ी पहन सकती हैं।

मौनी रॉय- मौनी ने अपनी शादी में साउथ इंडियन लुक अपनाया था। जी हाँ और इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी थी। आपने देखा होगा साउथ इंडियन लुक की तरह ही मौनी ने टेम्पल ज्वैलरी के साथ बालों का स्टाइल भी किया था। जी हाँ और आप इस लुक को आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

जेनेलिया डिसूजा- अदाकारा ने रितेश देशमुख से शादी के समय साड़ी को कैरी किया। जी दरअसल जेनेलिया ने लाल साड़ी के साथ भारी जड़ाऊ गहने भी पहने थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ पूरा मराठी लुक अपनाया था।

यामी गौतम- शादी में साड़ी पहन रही हैं तो यामी गौतम की साड़ी से इंस्प्रिशन लें। जी दरअसल यामी गौतम ने अपने घर पर आदित्य धर के साथ सात फेरे लिए थे। इस शादी में उन्होंने लाल रंग की साड़ी ही पहनी थी। बड़ी ही खूबसूरत साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी भी पहनी थी।

आलिया भट्ट- आलिया ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ सादगी से शादी की। इस शादी में हैवी लहंगे की जगह सिंपल की साड़ी को कैरी किया। जी हाँ और आलिया ने शादी में सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई आयवरी और गोल्ड साड़ी पहनी थी।

दीया मिर्जा- दीया ने अपनी शादी में लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने लाल रंग की चुनरी ओढ़ी हुई थी और आप चाहे तो आप भी दीया के जैसा लुक ट्राई कर सकती हैं।

गर्मी के दिनों में शादी में जाने के लिए पहने ये साड़ियां, लगेंगी सबसे खूबसूरत

शादी के रिसेप्शन में पहने इस तरह की साड़ी, सबकी नजर रहेगी आप पर

शादी के बाद अपनी हाइट और हेल्थ के हिसाब से पहने ऐसी साड़ी, दिखेंगी सबसे अलग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -