यूपी में अब तक 4 बार पार हुआ है 300 सीटों का आंकड़ा, क्या भाजपा फिर रचेगी इतिहास ?
यूपी में अब तक 4 बार पार हुआ है 300 सीटों का आंकड़ा, क्या भाजपा फिर रचेगी इतिहास ?
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा 100 और समाजवादी पार्टी (सपा) 55 सीटों पर आगे चल रही है। 18वीं विधानसभा में कौन कितनी सीटों से सरकार बनाएगा ये आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा, मगर यूपी के इतिहास पर नजर डाले तो यहां बहुमत की सरकार बनाने वाली पार्टियों ने चार दफा ही 300 का आंकड़ा पार किया है। इसकी शुरुआत 1951 में पहले ही चुनाव से हो गई थी। अभी तक भाजपा, कांग्रेस, जनता पार्टी के नाम 300 से अधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वर्ष 2017 में भाजपा 312 सीटें जीत कर सत्ता में आई थी। इससे पहले भाजपा को सर्वाधिक 1991 में रामलहर में 221 सीटें मिली थी, मगर 1951 में हुए सबसे पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 413 सीटों में से 388 सीटें हासिल कर सरकार बनाई थी। हालांकि यह रिकार्ड अभी तक नहीं टूट सका है। वहीं आपातकाल के बाद हुए चुनाव में 1977 में जनता पार्टी ने 352 सीटें जीतीं और सत्ता में आई और कांग्रेस 47 पर सिमट गई। वहीं इसके बाद कांग्रेस फिर से खड़ी हुई और 1980 में भी कांग्रेस ने 309 सीटें जीती थीं और तब भाजपा की महज 11 सीटें थी। 

यदि, 250 से 300 सीटों के बीच जीत की बात करें, तो इसमें में भी कांग्रेस का ही नाम आता है। 1957 में कांग्रेस ने 286 सीटों पर जीत दर्ज की थीं और इसके बाद 269 सीटें 1985 में जीती थीं, उस वक़्त भाजपा केवल 16 सीटें ही जीत सकी थी।  वहीं 200 सीटों से 250 सीटें कई बार कई दलों ने जीती है। 1962 में कांग्रेस ने 249, 1969 में कांग्रेस ने 211, 1974 में कांग्रेस ने 215, 1969 में जनता दल ने 205, 1991 में भाजपा ने 221, 2007 में बसपा ने 206 और सपा ने  2012 में सपा ने 224 सीटें जीत कर सत्ता हासिल की थी।  

गोवा में रिजल्ट से पहले शुरू हुई रिसोर्ट पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने बंद किए अपने उम्मीदवार

मायावती का 'भाई-भतीजावाद'! आनंद कुमार को 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष' तो आकाश को दिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -