इम्तियाज ने सिखाई प्यार की अलग परिभाषा, आज भी याद है 'रॉकस्टार' का जुनून
इम्तियाज ने सिखाई प्यार की अलग परिभाषा, आज भी याद है 'रॉकस्टार' का जुनून
Share:

बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में गिने जाने वाले इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को हुआ था। इसके साथ ही इम्तियाज का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम तो इम्तियाज ने अभिनेता बनने के लिए किया था। परन्तु वो निर्देशक बन गए। इम्तियाज की पहली फिल्म थी 'सोचा ना था'। इस फिल्म ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। वहीं  इम्तियाज की किस्मत बदली साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जब वी मेट' से। इसके साथ ही इस फिल्म के बाद से इम्तियाज ने अपने करियर में लगातार सफलता हासिल की। वहीँ इम्तियाज के जन्मदिन पर आपको भी बताते हैं वहीं उनके करियर मेंमील का पत्थर साबित हुईं पांच फिल्मों के बारे में...

जब वी मेट
2007 में इम्तियाज अली ने बतौर डायरेक्टर पहली सुपरहिट फिल्म दीइसके साथ ही फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे। एक तरफ जहां फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था तो वहीं करीना द्वारा निभाया हुआ गीत का किरदार भी सभी के दिलों में बस गया। ये फिल्म आज भी कई लोगों की पसंदीदा फिल्म में शामिल है।

लव आजकल
2009 में सैफ अली खान के करियर में अहम किरदार निभाने वाली फिल्म लव आज कल रिलीज हुई। इसके अलावा फिल्म में सैफ के साथ दीपिका पादुकोण, राहुल खन्ना और ऋषि कपूर भी मुख्य किरदारों में से एक थे।

रॉकस्टार
2011 में इम्तियाज अली ने एक ऐसी लव स्टोरी पेश की जो सभी के दिलों में घर कर गई।इसके अलावा  फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का म्यूजिक बेहद दमदार था। आपकी जानकारी के ले लिए बता दें की फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की काफी जमकर तारीफ हुई थी। ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है।

हाईवे
2014 में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट की फिल्म हाईवे रिलीज हुई। फिल्म में आलिया ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में ट्रेवल के साथ ही एक डिफरेंट लव स्टोरी को दिखाया गया था।वहीं  जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

तमाशा
2015 में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ इम्तियाज अली फिल्म तमाशा लेकर आए। इसके साथ ही इम्तियाज ने एक बार फिर एक अलग अंदाज में लव स्टोरी को पेश किया। फिल्म का सॉन्ग 'अगर तुम साथ हो' आज भी दिल टूटने पर अक्सर सुना जाता है।

सुशांत की आत्महत्या पर कंगना ने उठाये सवाल, वीडियो में कहा कुछ ऐसा कि सुनकर शॉक्ड रह जाएंगे आप

सुशांत के आत्महत्या करने पर करण जौहर कैंप पर भड़कीं कंगना, कहा- 'उसके करियर को डैमेज करने की...'

सुशांत की मौत से कुछ देर पहले ही रिया ने शेयर किया था यह वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -