इस विटामिन की कमी बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स?
इस विटामिन की कमी बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स?
Share:

विटामिन बी12 एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जिसको लेकर बातें बहुत कम होती है मगर ये हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसे रोजाना की डाइट में सम्मिलित करना आवश्यक है, तभी हम एक हेल्दी लाइफ का ख्वाब देख सकते हैं। ये विटामिन हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम (Central Nervous System) के विकास के लिए बहुत लाभदायी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन बी12 की उपस्थिति से शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cell) के निर्माण और डीएनए का सिंथेसिस (Synthesis of DNA) होता है। 

वही यदि हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) की कमी हो जाए तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। इससे बचने के लिए आप कुछ विशेष फूड्स अपने प्रतिदिन के खाने में सम्मिलित कर सकते हैं। इसके लिए मीट, मछली, चिकन, अंडे और दूध जैसे एनिमल प्रोडक्ट्स खाएं। जो लोग वीगन (Vegan) हैं उनको इस विटामिन की कमी खतरा हमेशा रहता है। विटामिन बी12 (Vitamin B12) का एब्जॉब्शन हमारी आंत (Intestine) में होता है विशेष तौर पर छोटी आंत (Small Intestine) के आखिर छोर पर जिसे इलीयुम (Ileum) कहा जाता है। इस बात को सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपकी आंत में बी12 का अवशोषण सही तरीके से हो रहा है या नहीं।

बिटामिन बी 12 के फायदे:-
यदि आप सही मात्रा में विटामिन बी12 रिच फूड्स का सेवन कर रहे हैं तो आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी। जिन लोगों को इस न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है वो अनीमिया (Anemia) के शिकार हो जाते हैं, क्योंकि रेल ब्लड सेल्स (Red Blood Cell) घटने लगते हैं। वही जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें रेगुलर विटामिन बी12 वाले भोजन करने चाहिए क्योंकि ये पेट में मौजूद बच्चे के दिमागी विकास के लिए आवश्यक है। यदि प्रेग्नेंसी के चलते इस अहम न्यूट्रिएंट की कमी होगी तो बच्चे के जन्म के समय ब्रेन और रीढ़ की हड्डी में परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

क्या आप भी पीते हैं बहुत ज्यादा सिगरेट? तो ऐसे रखें फेफड़ों को हेल्दी

'अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई टेंशन..', क्या इंसानों के लिए भी बनेगा आफत ?

ये चीज युवाओं को बना रही हार्ट अटैक का शिकार, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -