'अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई टेंशन..', क्या इंसानों के लिए भी बनेगा आफत ?
'अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई टेंशन..', क्या इंसानों के लिए भी बनेगा आफत ?
Share:

जेनेवा: क्या कोरोना के बाद इंसानों के लिए बर्ड फ्लू नया खतरा बनकर आ गया है ? दरअसल, अमेरिका में इस समय, इतिहास का सबसे भीषण बर्ड फ्लू फैला है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी इसे लेकर बेहद चिंतित हैं। अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं यह बीमारी मनुष्यों में न फैलने लगे। वहीं, विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) ने भी इस बात की चेतावनी जारी कर दी है कि मनुष्यों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए। WHO के अनुसार, एच5एन1 वायरस बर्ड्स से इंसानों में ट्रांसफर हो रहा है। ऐसे कुछ मामले सामने आने के बाद इसको लेकर टेंशन बढ़ गई हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका काफी बड़े पैमाने पर बर्ड फ्लू का सामना कर चुका है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स बोस्टन में वायरोलॉजिस्ट निकोला हिल के अनुसार, इसकी साइज, रेंज और चपेट में आने वाली प्रजातियों की तादाद अप्रत्याशित है। अमेरिका में फैली यह बीमारी काफी खतरनाक स्वरूप में सामने आई है। यहां पर करीब 60 मिलियन मुर्गियां इससे प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा सभी 50 राज्यों में जंगली पक्षियों तक भी यह बीमारी फैली है। निकोला हिल ने जानकारी दी है कि इससे पहले कभी भी इतनी अधिक प्रजातियों में इस बीमारी का असर नहीं देखा गया। यह तमाम स्तनपायी जीवों, भालुओं, सील्स, लोमड़ियों, डॉल्फिन्स को भी संक्रमित कर रहा है।

हालांकि WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घ्रेब्रेयसस, मनुष्यों में इस बीमारी के फैलने का खतरा कम देखते हैं, किन्तु उनका कहना है भविष्य में ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में एच5एन1 के स्ट्रेन में किसी तरह का परिवर्तन होता है, तो रिस्क काफी अधिक बढ़ सकता है। बता दें कि पहले भी मनुष्यों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। इस बार भी जिस प्रकार से स्तनपायी जीवों में बर्ड फ्लू का संक्रमण बढ़ा है, उसने विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ा दी है। 

'हिंदुस्तान को कभी नहीं भूलेंगे..', भारत के सेवाभाव से भावुक हुए भूकंप पीड़ित तुर्की के लोग

24000 से अधिक मौतें, तुर्की में मलबे से लगातार निकल रही लाशें, 10 लाख लोगों के पास खाना भी नहीं

3 पत्नियों के कारण शख्स को खानी पड़ी जेल की हवा, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -