43 डिग्री तापमान से झुलस रही दिल्ली, जानिए आपके राज्य में क्या है गर्मी का हाल
43 डिग्री तापमान से झुलस रही दिल्ली, जानिए आपके राज्य में क्या है गर्मी का हाल
Share:

नई दिल्ली: देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। हालांकि, IMD ने उम्मीद जताई है कि मॉनसून के कुछ पहले मौसम नरमी ठंडा होगा। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। 

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR समेत उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू से 11-12 जून को थोड़ी राहत मिल सकती है। सप्ताहांत में बादल छाए रहेंगे, मगर बारिश का अनुमान नहीं है। IMD ने कहा है कि 15 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और 43 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गोवा में एंट्री ले ली है। जो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान से कुछ दिन की देरी से पहुंचा है। IMD के अनुसार, अब दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों और पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। देश की राजधानी में बीते कई दिनों से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 11 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। वहीं, यदि बिहर के पटना की बात करें, तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में पूरे दिन तेज धूप रहने और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

जापान ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए निर्देश ज़ारी किये

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा जल संकट, 2 कुँए के भरोसे 1500 आबादी वाला गांव

वाटर स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स धड़ल्ले से चल रहा था शादियों का व्यापार, पुलिस को भी नहीं लगी भनक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -