खुशखबरी: अगले 5 दिनों में इन राज्यों में शुरू हो जाएगी बारिश
खुशखबरी: अगले 5 दिनों में इन राज्यों में शुरू हो जाएगी बारिश
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के राज्यों को इन दिनों मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और इलाकों पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ सूबों आने वाले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

IMD की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिनों के तक  पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने ट्वीट करते हुए बताया है कि मुंबई में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। मुंबई के कुछ हिस्सों में आज वर्षा हुई है। मुंबई में मॉनसून की दस्तक के बाद अब दिल्ली में लोगों को बारिश की प्रतीक्षा है। IMD के मुताबिक, मॉनसून ठीक गति से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 14 जून तक गरज के साथ वर्षा होनी जारी रहेगी। आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जहां एक तरफ कई राज्यों में बारिश की संभावना है, वहीं अगले 2 दिनों  तक  उत्तर-पश्चिम, मध्य और इससे लगे पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। 

फैजल ने किया नूपुर शर्मा का सिर कलम, अब पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

नेशनल हेराल्ड केस: कभी कोरोना, कभी प्रेस वार्ता ! आखिर ED की जांच से क्यों बच रहा गांधी परिवार ?

44 वर्षीय सैफुल आरिफ ने बकरी से किया निकाह, दहेज़ भी दिया.., Video वायरल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -