तबाही मचाने के लिए भारत की तरफ बढ़ रहा एक और चक्रवाती तूफ़ान, IMD ने किया आगाह
तबाही मचाने के लिए भारत की तरफ बढ़ रहा एक और चक्रवाती तूफ़ान, IMD ने किया आगाह
Share:

नई दिल्ली: अरब सागर और लक्षद्वीप पर बना लो प्रेशर एरिया चक्रवाती तूफान में और तेजी ला सकता है और यह अगले हफ्ते महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय राज्यों तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। IMD में चक्रवातों की प्रभारी सुनीता देवी ने कहा है कि, "दक्षिण-पूर्व और इससे लगे मध्य पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में एक लो प्रेशर क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटों के दौरान और तीव्र होकर डिप्रेशन में तब्दील होगा और उसके बाद यह और तीव्र हो सकता है। इसके उत्तर की तरफ बढ़ने और 3 जून तक उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात तटों के पास पहुंचने के आसार हैं।"

कम दबाव का क्षेत्र और तनाव IMD के आठ-श्रेणी के पैमाने पर वे पहले दो लेवल हैं, जिनका इस्तेमाल चक्रवातों को उनकी तीव्रता के आधार पर वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है। मौसम ब्यूरो ने कहा कि समुद्र की स्थिति काफी जल्दी खराब होगी और मछुआरों को 4 जून तक समुद्र में न उतरने की हिदायत दी गई है। 2 से 4 जून के बीच दक्षिण तटीय महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश, 2-3 जून को उत्तरी तट पर और गुजरात, दमन और दीव और दादर और नगर हवेली में 3-5 जून तक भारी बारिश की आशंका है।

IMD ने कहा कि अरब सागर पर एक कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव की वजह से केरल में मानसून की शुरुआत के लिए 1 जून से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। केरल में मानसून की आगमन की तारीख प्रति वर्ष 1 जून और महाराष्ट्र में 10 जून के आसपास की होती है। पूवार्नुमान लगाने वाली एक प्राइवेट एजेंसी ने शनिवार को दावा किया था कि मानसून पहले ही केरल में दस्तक दे चुका है, किन्तु पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जोर देकर फिर से अपने दावे को दोहराया गया।

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान ने शुरू की इंटरनेशनल फ्लाइट्स

ऐतिहासिक दृष्टिकोण से 29 मई का दिन है अहम, युद्ध से लेकर राजनीतिक इतिहास है समाया

लॉकडाउन को पूर्ण रूप से खोलने के लिए बनाए गए तीन चरण, जानें कब खुलेगा कौन सा क्षेत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -