16 अगस्त तक इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
16 अगस्त तक इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

भोपाल: देशभर में अगले एक सप्ताह तक मध्यम से भारी वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। 14-15 अगस्त को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा (Rainfall) या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। सोमवार मंगलवार को कहीं कहीं बिजली कड़कने के साथ झमाझम वर्षा होने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा का दौर 19 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में 17 तक हल्की से मध्यम और 17 को नए सिस्टम के एक्टिव होने से झमाझम वर्षा का दौर आरम्भ होने के संकेत है। IMD के अनुसार, उत्तराखंड एवं हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, इसे देखते हुए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय के कुछ भागों में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है, वही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में अगले दो दिन तक तेज वर्षा की संभावना जताई गई है। 

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार उप हिमालयी ,पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD के विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के चलते पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 16 अगस्त से पूर्वी एवं मध्य भारत में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 15 और 16 अगस्त को ओडिशा और 16 अगस्त को झारखंड में और 14-16 तारीख के चलते  अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की और मध्यम से बारिश के साथ अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार के कुछ जिलों में आज जमकर वर्षा होगी ।पूर्वी और पश्चिम चंपारण के साथ-साथ अररिया एवं किशनगंज जिलों में एक या दो जगहों पर भारी वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, वही अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। 

IMD के अनुसार, आज सोमवार को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड एवं दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक एवं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर बिजली गिरने एवं गरज के साथ एवं की संभावना है। IMD के अनुसार, वर्तमान में मॉनसून ट्रफ सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है, जिसके 4-5 दिनों उत्तर या हिमालय की तलहटी में पहुंचने की संभावना है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) पूर्वी बांग्लादेश एवं उसके आसपास के क्षेत्र पर मौजूद है, जिससे क्षोभमंडल स्तर में एक ट्रफ बना हुआ है, वही मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है तथा मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

गोधरा अग्निकांड के 3 दोषियों को जमानत देने से SC का इंकार, ट्रेन में जिन्दा जला दिए गए थे 59 तीर्थयात्री

'2-4 ही हिन्दू मरे हैं, कम से कम 20-30 को मार डालना..', नूंह हिंसा में दंगाइयों को भड़काने वाला अफजल गिरफ्तार

बहन संग भाई ने मंदिर में रचाई शादी, मचा जमकर हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -