इलियाना ने अपने बर्थडे पर वरुण को बोल दिया कुछ ऐसा
इलियाना ने अपने बर्थडे पर वरुण को बोल दिया कुछ ऐसा
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज क बारे में तो सभी जानते है एक नवंबर को इलियाना ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया था| अपने बर्थडे के दिन इलियाना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर देर रात पार्टी की तस्वीरें भी साँझा करी थी। उनके जन्मदिन के मौके पर इलियाना के खास दोस्त वरुण धवन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं।वरुण धवन ने बर्थडे विश करने के लिए इलियाना के साथ की एक पुरानी तस्वीर साँझा की और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे इलियाना। आपको दुनिया भर की सारी खुशियां मिलें।'आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में इलियाना और वरुण धवन ने साथ काम किया था। 

वरुण धवन के बर्थडे विश करने पर इलियाना ने उन्हें शुक्रिया कहा। इसके साथ ही इलियाना ने वरुण को 'फट्टू' कहकर संबोधित किया। दोनों ने एक ही फिल्म में साथ में काम किया है लेकिन उसके बाद उनके बीच बहुत गहरी दोस्ती हो चुकी है। वरुण धवन अक्सर इलियाना की तस्वीरों पर कमेंट करते नजर आते हैं।कुछ ही समय पहले इलियाना उस समय चर्चा में आईं जब ब्वॉयफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो चूका था| इलियाना डिक्रूज पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं।सूत्रों के अनुसार पता चला है की, इस कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों में से कोई भी सुलह नहीं करना चाहता था|

यदि बात की जाये, इलियाना डिक्रूज की आने वाली फिल्मों की तो बहुत जल्दी फिल्म 'पागलपंती' में दिखाई देने वाली हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में होगे। बीते दिनों फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चूका है| जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 'पागलपंती' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीजहो सकती है|

बादशाह से बाजीगर बने शाहरुख़ के जन्मदिन पर जरूर पढ़े उनके बेहतरीन डायलॉग्स

आखिर क्यों मारे थे जैकी ने अनिल को 17 थप्पड़, 30 साल बाद खुला राज

'ये काली काली आंखें' गाने से दर्शकों को बना दिया था दिवान, अब बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -