'हिम्मत है तो PM मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव...', CM नीतीश को गिरिराज सिंह ने दी खुली चुनौती
'हिम्मत है तो PM मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव...', CM नीतीश को गिरिराज सिंह ने दी खुली चुनौती
Share:

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनौती दे डाली। गिरिराज सिंह ने कहा, मैं नीतीश कुमार को चुनौती देता हूं कि वाराणसी की रैली से घोषणा करें कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा, यदि नीतीश कुमार ये घोषणा करते हैं, तो INDIA गठबंधन उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान लेगा। 

दरअसल, नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नीतीश 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे यहां से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनावी बिगुल फूकेंगे। नीतीश की इस घोषणा के बाद सियासी पारा भी बढ़ गया है। जहां जदयू नीतीश कुमार की इस रैली को कामयाब बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी निरंतर नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। नीतीश की रैली से जुड़े सवाल पर गिरिराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार वाराणसी में जाएं, रैली करें, उन्हें कोई नहीं रोकता। मगर मैं निवेदन करता हूं और चुनौती देता हूं, आपका INDIA गठबंधन प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान लेगा, यदि आप में हिम्मत है कि वाराणसी की रैली से घोषणा करें कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ वे चुनाव लड़ेंगे। 

गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार की उसी दिन ख्याति बढ़ गई, जिस दिन उन्होंने बिहार विधानसभा तथा परिषद में ज्ञान दिया। पूरे बिहार समेत देश की महिलाओं का अपमान किया और कामसूत्र के नए रचयिता बन गए। उसी दिन उनकी ख्याती समाप्त हो गई। वही इसके चलते गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा, जिस राहुल गांधी को देश का ज्ञान न हो, जिस राहुल गांधी को देश की फसल का ज्ञान नहीं है। वे गेहूं और जौ में अंतर नहीं बता सकते। यदि वे पहचान लें, तो मैं कहूंगा कि उन्हें देश का ज्ञान हो गया। उन्हें रबी और खरीफ की फसल का अंतर नहीं पता। वे अभी भी गृह मंत्री अमित शाह से ज्ञान ले लें तो अच्छा होगा।  

'अल्लाह के क्रोध से नहीं बचेगा इजराइल..', कहते ही तुर्की के सांसद को हसन बिटमेज़ को आया हार्ट अटैक, सदन में गिरे

'जंग रोकने के लिए हमास के दफ्तरों में फोन करें, हमसे न कहें..', संयुक्त राष्ट्र में 'युद्धविराम' प्रस्ताव पर इजराइल की दो टूक

'आप बलवान हैं, तो 2024 चुनाव से पहले PoK लेकर दिखाइए..', अमित शाह को भरी संसद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने दी चुनौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -