'अगर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं होता तो अखिलेश यादव और ममता बनर्जी नमाज पढ़ रहे होते', उमा भारती का बड़ा बयान
'अगर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं होता तो अखिलेश यादव और ममता बनर्जी नमाज पढ़ रहे होते', उमा भारती का बड़ा बयान
Share:

डिंडौरी: एक बार फिर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। यदि ये देश हिंदू राष्ट्र नहीं होता तो ना अखिलेश यादव बचते और ना ममता बनर्जी बचतीं। ये लोग नमाज पढ़ रहे होते। उमा भारती ने उक्त बातें डिंडौरी में वीरांगना रानी अवंति बाई के बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में कही।

उमा भारती ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का भाषण कम्युनिस्ट विचारधारा को मानने वाले लिखते हैं। राहुल गांधी कम्युनिस्टों की नकल करना छोड़ दें। उन्हें RSS की शाखा आना चाहिए। वहीं, मिशनरी स्कूल में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले को उमा भारती ने दुर्भाग्यजनक बताया। उन्होंने बोला कि धर्मान्तरण कराने वालों को देश के बाहर भेज देना चाहिए।

वही इससे पहले भी उमा भारती राहुल गांधी पर निशाना साध चुकी हैं। हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उमा भारती ने बोला था कि यदि राहुल को देश जोड़ना है तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जोड़िए। ये यात्रा वहां तक लेकर जाइए। डिंडौरी पहुंचीं उमा भारती ने जिले में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को राज्य सरकार हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं बना रही है। केंद्र सरकार भी कृषि के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। रानी अवंती बाई के बारे में चर्चा करें तो उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) में अंग्रेजों का मुकाबला किया था। हालांकि, बाद में वह युद्ध हार गईं तथा 20 मार्च 1858 को तलवार से खुद को मार लिया। इसके बाद से 20 मार्च को बलिदान दिवस के तौर पर यहां के लोग मनाते हैं। यहां प्रत्येक वर्ष रानी अवंती बाई की याद में कार्यक्रम का आयोजन होता है। डिंडौरी के लोग आज भी रानी अवंती बाई की वीरता के किस्से सुनाते हैं।

बच्चे की शरारत ने तबाह किया पूरा परिवार, हैरान कर देने वाला है मामला

'कितनी हसीन थी जिंदगी, एक लड़की ने बर्बाद कर दिया', लिखकर फंदे से झूल गया युवक

बेटे की शादी में हुआ 4 लाख रुपये का कर्ज, उतारने के लिए शख्स ने उठाया ये कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -