'MP में कांग्रेस की सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना', सागर में खरगे ने किया ऐलान
'MP में कांग्रेस की सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना', सागर में खरगे ने किया ऐलान
Share:

सागर: मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुंदेलखंड के सागर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर सागर में संत रविदास महाराज के नाम से विश्वविद्यालय आरम्भ करने की बात कही। उन्होंने बीते दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा सागर में किए गए संत रविदास महाराज के मंदिर लोकार्पण पर कहा कि बीजेपी ने यह अजा वर्ग को लुभाने के मकसद से किया है। अगर ऐसा नहीं होता तो केंद्र में 9 वर्ष व राज्य में 18 वर्ष की सरकार होने के पश्चात् उन्हें संत रविदास की याद नहीं आती। खरगे ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

खरगे ने कहा कि बीजेपी का सागर में संत रविदास मंदिर बनाने का मकसद सिर्फ अजा वर्ग की वोट खींचने के लिए है। उन्होंने कहा कि मोदीजी हमेशा जो करते हैं, वह यहां भी करके गए मगर मैं वादा करता हूं कि मेरी पार्टी यहां बनी तो पहला यह काम होगा कि यहा संत रविदास महाराज के नाम से विश्वविद्यालय खोला जाएगा। हम जो काम करते हैं वोटों के लिए नहीं, दिल से करते हैं लोगों के हित के लिए करते हैं। उन्होंने एक अखबार दिखाते हुए दिल्ली में 14 अगस्त 2014 में बीजेपी द्वारा संत रविदास मंदिर तोड़ने की खबर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह मुख से तो रविदास व बाबा साहब का नाम बोलते हैं, मगर यह किसी मकसद से लेते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकार उनसे 53 वर्षों का रिपोर्ट मांगा है। मैं 53 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड देता हूं। मेरे पास सारा रिकार्ड है। मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति 17 वर्षों से हुकूमत कर रहा है, अभी भी पिछड़ा हुआ है। मोदी ने 13 वर्ष गुजरात में हुकूमत की। दिल्ली में 10 वर्ष हो गए। यानी साढ़े 24 साल से हुकूमत हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी हकीकत गुजरात में देख सकते हैं। पौष्टिक आहार में सर्वाधिक पिछड़ा गुजरात है। हमने जो किया वह सबके सामने है। सागर को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया है। भाजपा हमेशा जनादेश का अपमान करती है। 2018 में मध्य प्रदेश में हम जीते। हमारा बहुमत था। सीएम कमल नाथ थे। हमने लोकतंत्र के उसूलों के मुताबिक, मध्यप्रेश में चुनाव जीता मगर इसको बीजेपी ने छीन लिया। आप लोकतंत्र की बात करते हो, दूसरी ओर पैसे दे-देकर विधायक खरीद लेते हाे। उनको ED, विजिलेंस का डर दिखातो हों।

उन्होंने कहा कि कमल नाथ जो बोलते है। वह करके दिखाते हैं। इसीलिए नाम के अंत में नाथ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की यह जमीन क्रांतिवीरों व दानवीरों की धरती है। यहां विशाल सभा को देखकर खुशी है। मैं सागर के सभी नेताओ, जनता व मां बहनों को बधाई देता हूं। बुंदेलखंड का क्षेत्र आन-बान शाान के लिए मशहूर है। स्वतंत्रता के लड़ाई में बलिदान करने वाले की धरती है। उन्होंने महाराज छत्रसाल, महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई व 17 वर्ष की आयु की बलिदानी हुए साबूलाल को नमन किया। उन्होंने डा. हरी सिंह गौर को विशेषतौर पर नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. गौर ने अपनी सारी जमा पूंजी विश्वविद्यालय में लगा दी। खरगे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में किसानों का कर्ज पूरा माफ किया जाएगा। रसोई गैस ₹500 में मिलेगी। डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाएंगे तथा इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। खरगे ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया।

सीधी में आदिवासी युवक के साथ किए गए अत्याचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम पीड़ित व्यक्ति को घर बुलाकर उसके पैर धोकर दिखावा करते हैं जिसने आदिवासी के ऊपर पेशाब की, वो आदमी किस पार्टी का था। कांग्रेस की सबसे बड़ी उपलब्धि उन्होंने संविधान को बताया तथा कहा कि यदि यह नहीं होता तो नरेन्द्र मोदी पीएम और शिवराज सिंह चौहान सीएम भी ना होते। कार्यक्रम के मंच से कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश बेरोजगारी अत्याचार में नंबर वन है। शिवराज सरकार को 18 साल बाद लाड़ली बहनें, किसान, कर्मचारी याद आए। कमल नाथ ने कहा कि यहां की जनता को याद है कि बुंदेलखंड के विकास के लिए राहुल गांधी ने विशेष पैकेज दिया था, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। 15 साल बाद हमारी सरकार बनी थी। तमा चुनौतियां हमारे सामने थीं। हमने कौन सी गलती की। किसानों का कर्ज माफ किया। 100 रुपये में सौ यूनिट बिजली दी। हमने गोशालएं बनाईं। आज यह अपना रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं। हम बोलते हैं आप रिपोर्ट कार्ड मत दो, रेट कार्ड दो। पैसे दो, काम लो।

क्या दिखने लगा 'मुफ्त की गारंटियों' का असर ? कर्नाटक सरकार ने केंद्र से मांगे 11 हज़ार करोड़

'इक़बाल सिंह बैंस इस्तीफा दो..', मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का त्यागपत्र क्यों मांग रही कांग्रेस ?

'गंगा मैया की जय कहना डूब मरने वाली बात, मुसलमानों ने चूड़ियां नहीं पहनीं..', कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी के नफरती बोल, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -