अगर 'आशिक' जेल में ही रहता तो फौजिया ज़िंदा होती..! POCSO एक्ट में हुआ था गिरफ्तार, अब कर दिया मर्डर

अगर 'आशिक' जेल में ही रहता तो फौजिया ज़िंदा होती..! POCSO एक्ट में हुआ था गिरफ्तार, अब कर दिया मर्डर
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली केरल की एक छात्रा को आशिक नामक उसके प्रेमी ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट के अनुसार, घटना शुक्रवार (1 दिसंबर 2023) की है। जानकारी के अनुसार, आशिक ने फौजिया नामक लड़की का गला घोंटकर मारा। इसके बाद उसने लाश की तस्वीर खींचकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक फौजिया की उम्र 20 साल थी और वह केरल के कोल्लम की निवासी थी। वह चेन्नई से सटे क्रोमपेट के एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती थी और न्यू कॉलोनी स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह बीते पाँच वर्षों से 20 साल के आरोपित आशिक के साथ रिलेशन में थी। पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि, 'शुक्रवार की सुबह जोड़े ने क्रोमपेट होटल में एक रूम बुक किया था। उस शाम आशिक ने फ़ौजिया की लाश की तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई। फौजिया के दोस्तों ने इसे देखा, तो फ़ौरन पुलिस को इन्फॉर्म किया।' पुलिस ने बताया कि, आशिक भी केरल के कोल्लम का ही निवासी है।

घटना की जानकारी मिलते ही तमिलनाडु पुलिस मौके पर पहुँची तो वहाँ फौजिया मृत मिली। इलाके के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि घटना वाले दिन आशिक होटल से भाग रहा है। हालाँकि, उसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, 'शुरुआती जाँच से पता चला है कि फौजिया को पता चल गया था कि आशिक का किसी अन्य लड़की के साथ संबंध है और वह उसे धोखा दे रहा है। इस बात को लेकर आशिक और फौजिया में कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ गया तो आशिक ने फौजिया की टी-शर्ट से ही उसका गला घोंटकर उसे मार डाला।'

रिपोर्ट के अनुसार, यह भी पता चला है कि फ़ौजिया जब 17 वर्ष (नाबालिग) की थी, तब वह गर्भवती हो गई थी। इसको लेकर आशिक को पॉक्सो अधिनियम के तहत अरेस्ट किया गया था। इसके बाद फौजिया ने एक बच्चे को जन्म दिया। उस बच्चे को किसी को गोद दे दिया गया। वहीं, आशिक भी जल्द ही जेल से छूट गया, जेल से छूटने के बाद आशिक जब भी चेन्नई जाता था, तो फ़ौजिया से मिलता था।

गरीब लोगों को लालच देकर बना रहे थे ईसाई, इमैनुएल-अजय कुमार सहित 9 गिरफ्तार, 42 पर FIR

बदमाशों ने सरेआम ऑटो ड्राइवर को गोलियों से भूना, लोगों में दहशत का माहौल

'रेलवे प्लेटफार्म से नाबालिग का अपहरण कर ऑटो ड्राइवर को बेचा', बिहार से सामने आया दिल दहला देने वाला मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -