ICC Awards 2020: दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर बने कोहली, धोनी को भी मिला बड़ा अवार्ड
ICC Awards 2020: दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर बने कोहली, धोनी को भी मिला बड़ा अवार्ड
Share:

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल (ICC) ने 2020 के अपने अवॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कई अन्य पुरस्कारों का ऐलान भी कर दिया है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खेल भावना के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

विराट को जहां ICC द्वारा इस दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित किया गया तो वहीं धोनी को खेल भावना के लिए ICC स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड ऑफ द डिकेड से सम्मानित किया गया। ICC ने विराट को दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित करते देते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'ICC अवॉर्ड की अवधि में 10000 से अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाला एकलौता खिलाड़ी। इस दौरान उन्होंने 39 शतक, 48 अर्धशतक और 112 कैच पकड़े। उनका औसत भी 61.83 का रहा।' 

कप्तान कोहली को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और हर प्रारूप में जबरदस्त खेल दिखाने के लिए दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर घोषित किया गया और इसके लिए उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि विराट ने इस दशक में 70 से ज्यादा पारियों में 56.97 की औसत से सर्वाधिक 20,396 रन, 66 शतक, 94 अर्धशतक बनाए।

Ind Vs Aus: मैच के तीसरे दिन भारत ने किया कमाल, पहली जीत की तरफ बढ़ रही टीम इंडिया

अजिंक्य रहाणे MCG पर 2 टेस्ट शतक लगाने वाले बने दूसरे भारतीय

Ind Vs Aus: मैच के तीसरे दिन भारत ने किया कमाल, पहली जीत की तरफ बढ़ रही टीम इंडिया

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -