आईएएस अशोक खेमका: अब तक 51
आईएएस अशोक खेमका: अब तक 51
Share:

चंडीगढ। अपने सेवाकाल में स्थानांतरण के लिए जाने जाने वाले हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का एक बार फिर स्थानांतरण हो गया। इस बार उन्हें खेल एवं युवा मामले का प्रमुख सचिव बनाया गया है। यह उनका 51 वां स्थानांतरण है। इसके पहले वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में नियुक्त थे। अशोक खेमका ने अपने स्थानांतरण पर ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा कि ट्रांसफर एक क्रैश लैंडिंग की तरह है। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कुछ प्लानिंग कर रखी थी मगर इसके पहले ही स्थानांतरण हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे भेजा फ्राई हो गया है। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीन मंत्रियों से उनका विवाद हो चुका है। खेमका अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।

खेमका ने दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पंगा लिया था। उन्होंने खट्टर के निजी स्टाफ को दिए जाने वाले हजारों रूपए के नकदी तोहफे का विरोध करते हुए मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। वे शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा और लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह को भी आड़े हाथों ले चुके हैं। ऐसे में उन्हें कई बार स्थानांतरण का सामना करना पड़ा है।

प्रद्युम्न हत्याकांड : CBI ने दी कंडक्टर अशोक को क्लीन चिट

पुलिस और रेयान स्कूल के खिलाफ केस दर्ज कराएगा कंडक्टर

जब सीएम ने लगा लिया मोची को गले

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को दिया गर्भपात संबंधी अधिकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -