पंजाब में हुए अधिकारियों के तबादले
पंजाब में हुए अधिकारियों के तबादले
Share:

चंडीगढ़। पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इस दौरान करीब 17 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस दौरान राज्य के 6 जिलों के उपायुक्त भी शामिल थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि आईएएस बरिंदर कुमार शर्मा को बंठिडा का प्रभार दिया गया है। सुमित जारंगल को डीसी मुक्तसर साहिब, विपुल उज्जवल को डीसी शहीद भगत सिंह नगर, भूपेंद्र सिंह को डीसी बरनाला, जसकिरण सिंह को डीसी कपूरथला में स्थानांतरित किया गया।

इंदु मल्होत्रा प्रबंध निदेशक पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम और पंजाब वित्त निगम के प्रबंध निदेशक अतिरिक्त प्रभार, एमपी अरोड़ा को विशेष सचिव स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उपायुक्त पठानकोट एपीएस विर्क को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन और मुख्यकार्यकारी अधिकारी पंजाब स्टेट सिविल एविएशन परिषद लगाया गया है।

गुरलवलीन सिंह को निदेशक सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास, सुखविंदर सिंह को निदेशक लघुबचत और विशेष सचिव वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह से अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। पंजाब मंडी बोर्ड और डाॅ. नयन भुल्लर को सहायक एसएएस नगर के तौर पर पदस्थ किया गया है।

माना जा रहा है कि ये तबादले आगामी चुनाव को लेकर किए गए हैं। दूसरी ओर बादल सरकार राज्य की कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने का प्रयास कर रही है ऐसे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -