PM की यात्रा के विरोध के पहले ही निरूपम नजरबंद
PM की यात्रा के विरोध के पहले ही निरूपम नजरबंद
Share:

मुंबई। मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख संजय निरूपम ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने इस तरह के आरोपों को नकार दिया। मिली जानकारी के अनुसार संजय निरूपम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्थल पर जाकर विरोध करने की तैयारी की थी। वे कार्यकर्ताओं के साथ मौन जुलूस निकालने वाले थे।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मियों की नियुक्ति संजय निरूपम के निवास के बाहर हुई थी। इतना ही नहीं वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा मैनेजमेंट करने के लिए किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार निरूपम ने इस मामले में कहा कि उन्हें घर में ही नज़रबंद कर दिया गया। ऐसे में उनकी सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए।

यही नहीं यह भी कहा गया कि वर्तमान लोकतांत्रिक ढांचे में विपक्षी नेताओं को नज़रबंद कर दिया गया। उन्हें लेकर प्रधानमंत्री के पास कई तरह के प्रश्न भी थे। इस मामले में कांग्रेस महासचिव व महाराष्ट्र के प्रभारी मोहन प्रकाश व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा पुलिस को घेरने का प्रयास भी किया गया। इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए कालादिवस माना गया है।

खेल मंत्री ने नरेंद्र मोदी को बताया सुपर मैन

इस शख्स ने बताई नरेंद्र मोदी एप में खामी

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -