हॉट चिक से साध्वी बनी सोफिया ने कहा आज मैंने शिव को जन्म दिया
हॉट चिक से साध्वी बनी सोफिया ने कहा आज मैंने शिव को जन्म दिया
Share:

सेक्स सिंबल से नन बनी सोफिया हयात जिस तरह से ग्लैमर इंडस्ट्री में रोजाना नएःनए पैंतरे आजमा कर सुर्खियों में रहती थी, उसी तरह वो अपनी यही कलाबाजी अब अध्यात्म की दुनिया में भी दिखा रही है। बीते शनिवार को सोफिया औरंगाबाद के कैलाश मंदिर पहुंची थी। इस बाबत उन्होने जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर लिखकर दी।

इसके साथ ही सोफिया ने कहा कि मैं कैलाश मंदिर पहुंच कर बेहद भावुक हो गई। यह बहुत शक्तिशाली स्थान है। मैं यहां सांस भी नहीं ले सकती। मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरे अंदर की मैगनेटिक पॉवर शिव लिंग में चली गई। मैं घंटेभर से कांप रही हूं। मैं अपना सिर शिव लिंग से नहीं हटा पा रही थी। यह चुंबक की तरह चिपक गया था।

कुछ बहुत शक्तिशाली हो रहा है। मेरी बॉडी बदल रही है। आज मैंने शिव को जन्म दिया। वो मेरे साथ आए और मेरे अंदर बस गए। भगवान वापस आ रहे हैं। मैं अपने अंदर शक्ति को महसूस कर रही हूं। शिव मेरे अंदर हैं और मैं शिव लिंग के अंदर। यह इतना शक्तिशाली है कि मेरी आत्मा तक हिल गई है। सोफिया की कही इन बातों से सभी हैरान है।

ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया को 2012 में वोग इटालिया ने कर्वी आइकॉन का टाइटल दिया था। इसके बाद 2013 में भी उन्हें एफएचएम मैगजीन ने 81वीं मोस्ट सेक्सिएस्ट वुमन का खिताब दिया था। वो सोशल मीडिया पर अपनी कई टॉपलेस फोटोज भी डालती आी है। सोफिया बिग बॉस सीजन 7 का भी हिस्सा रह चुकी है। शो के प्रतियोगी अरमान कोहली पर उन्होने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -