'पंजाब-दिल्ली में मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं..', Z+ सिक्योरिटी लेने से भगवंत मान का इंकार
'पंजाब-दिल्ली में मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं..', Z+ सिक्योरिटी लेने से भगवंत मान का इंकार
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान ने पंजाब और दिल्ली में Z-प्लस सिक्यरिटी लेने से मना कर दिया है। उन्होंने गृह मंत्रालय को पत्र लिखते हुए कहा कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में सुरक्षा की जरूरत नहीं है, मगर अन्य राज्यों में वह Z-प्लस सुरक्षा लेंगे। इन दोनों ही राज्यों में AAP की सरकार है। उन्होंने पत्र में कहा कि वह भारत के शेष सभी राज्यों में Z-प्लस सिक्योरिटी की सुविधा लेंगे, मगर दिल्ली और पंजाब में उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। 

भगवंत मान ने यह भी कहा कि दोनों राज्यों के लिए उन्हें जो सुरक्षा मिलती है वह उनके लिए पर्याप्त है। हाल ही में मान ने गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। वहीं, केंद्र सरकार के कुछ सूत्रों ने बताया कि पहले अचानक से पंजाब की ओर से केंद्रीय सुरक्षा कवर के लिए आग्रह किया गया था और बाद में उन्होंने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पंजाब और दिल्ली में सुरक्षा कवर लेने से मना कर दिया। इस बीच पंजाब में कैबिनेट का विस्तार किया गया। 

बता दें कि, बुधवार (31 मई, 2023) को मान सरकार ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया और AAP के विधायक गुरमीत सिंह खुडियां और बलकार सिंह ने पंजाब में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण की थी। पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में शपथ दिलाई। गुरमीत सिंह खुडियां मुक्तसर की लांबी सीट से MLA हैं। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांच बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में 11,396 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

पीएम मोदी नमूने, सेंगोल 'जादू' और 'पहेली' ! अमेरिका से राहुल गांधी का भारत सरकार पर हमला, लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे

'पंक्चर गुब्बारे में हवा भर रहे नीतीश', विपक्षी एकता पर मोदी ने कसा तंज

'आपकी बेवकूफियों को कब तक माफ़ करते रहेंगे'? राहुल गांधी ने 'गुरु नानक' पर दिया बयान, तो मनजिंदर सिंह ने लगाई लताड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -