'मैं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नहीं बन रहा', मोदी का क्यों आया ये बड़ा बयान?
'मैं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नहीं बन रहा', मोदी का क्यों आया ये बड़ा बयान?
Share:

पटना: ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुंगेर के जिला अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। यह काम कोई और नहीं बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना है। नीतीश कुमार बहुत शीघ्र ही ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष बना देंगे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह पर बड़ा हमला किया है।  

सुशील मोदी ने ललन सिंह के उस ट्वीट का जवाब दिया है जिसमें, जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष ने सुशील मोदी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का दावा किया था। 15 वर्ष पश्चात् सुशील मोदी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है, यह उनका राजनीति में डिमोशन है। ललन सिंह ने यहां तक लिख दिया कि सुशील मोदी सचमुच दया के पात्र हैं । 

वही इसके उत्तर में सुशील मोदी ने ट्विटर वॉर छेड़ दिया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशील मोदी ने लिखा है- भारतीय जनता पार्टी में 17 सालों पश्चात् किसी को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कोई परंपरा नहीं है। हां,  मैंने जरूर सुना है कि नीतीश जी बहुत जल्द ललन जी को मुंह के मुंगेर का जिला अध्यक्ष बनाने जा रहे हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन टूटने के बाद से दोनों दलों के बीच तल्ख़ियां चरम पर हैं। दोनों दल के नेता एक दूसरे पर अक्सर नुक्ताचीनी करते देखे जाते हैं। इन दिनों ललन सिंह एवं सुशील मोदी के बीच भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया इन दोनों के लिए वाक युद्ध का मैदान बन गया है।

उत्तराखंड में मची सियासी हलचल! दिल्ली पहुंचे कई नेता

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत गौ-सेवा कार्यक्रम आयोजित, सांसद ने किया गौशाला का निरीक्षण

मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -