'आतंकवादी और भ्रष्ट हूँ तो अरेस्ट कर लो..', भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सीएम केजरीवाल का चैलेंज
'आतंकवादी और भ्रष्ट हूँ तो अरेस्ट कर लो..', भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सीएम केजरीवाल का चैलेंज
Share:

अहमदाबाद: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपना सियासी आधार बनाने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार धार देने में लगे हुए हैं। केजरीवाल की ओर से दोनों ही राज्यों का निरंतर दौरा किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस मर्तबा जनता उनके दिल्ली मॉडल पर भरोसा करेगी और उन्हें सत्ता में आने का अवसर प्रदान करेगी। मगर, भाजपा निरंतर केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को उठाकर उनकी कमजोर करने की कोशिश कर रही है। साथ ही केजरीवाल पर लगातार सियासी हमले भी बढ़ गए हैं।

अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इसका जवाब देने की कोशिश है। केजरीवाल की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए जवाब दिया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'पंजाब के पहले PM बोले - केजरीवाल आतंकवादी है। HM ने जाँच बिठा दी। क्या हुआ उसका? अब गुजरात/MCD के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है। अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट। केजरीवाल जनता का लाडला है। इस से बीजेपी को तकलीफ़ है।' 

बता दें कि, इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा उन पर व्यक्तिगत हमले कर रही हैं। उनके पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं और हार का डर सता रहा है, इसलिए उन्हें ही टारगेट किया जा रहा है। बता दें कि, इस समय, महाठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी से अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) बड़ी मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है। दरअसल, भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्मी AAP और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर इल्जाम लगे हैं। और इल्जाम भी सिर्फ जुबानी नहीं, सुकेश ने अपनी चिट्ठियों में तारीख, जगह, फ़ोन नंबर के साथ बताया है कि उसने कब, किस AAP नेता को कितने पैसे दिए हैं। इससे पहले केजरीवाल भी भाजपा पर ऑपरेशन लोटस का आरोप लगा चुके हैं, लेकिन वो किसी भाजपा नेता का नाम न बता सके, न ही यह बता सके थे कि उनके विधायकों को किस भाजपा नेता ने फोन किया था। किन्तु, सुकेश ने अपनी चिट्ठियों में सबकुछ बताया है और इससे केजरीवाल एंड कंपनी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।  

जम्मू कश्मीर में आतंक पीड़ित परिवारों को मिलेगा आरक्षण, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

जन अभियान परिषद ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

अवैध मदिरा और भांग के विरूद्ध प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, जब्त किया 715 किलोग्राम महुआ लहान

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -