कांग्रेस में कोई G-23 समूह नहीं है: शशि थरूर
कांग्रेस में कोई G-23 समूह नहीं है: शशि थरूर
Share:

हैदराबाद: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आज यानी सोमवार को हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'पार्टी में कोई जी-23 समूह नहीं है और दावा किया कि यह सब मीडिया का विचार था।' इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘जहां तक ​​मैं आपको बता सकता हूं, पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने एक पत्र लिखा। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को समर्थन देने के लिए आमंत्रित किया। मुझे बताया गया कि उन्होंने 100 से अधिक लोगों से फोन पर संपर्क किया था। हुआ यूं कि 2020 में कोविड लॉकडाउन चल रहा था और उस वक्त दिल्ली में सिर्फ 23 लोग ही उपलब्ध थे। यह 100 भी हो सकता था या और ज्यादा भी। लेकिन हस्ताक्षर करने के लिए 23 नेता ही दिल्ली में मौजूत थे, तो यह 23 ही रहा। बस इतनी बात थी।’

प्रेग्नेंसी में आलिया भट्ट ने दिखाया सबसे ग्लैमरस लुक

आपको जानकारी हो कि शशि थरूर की यह प्रतिक्रिया भाजपा नेता अमित मालवीय की उस टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ''जी-23 ने मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अपने साथी शशि थरूर को छोड़ दिया।'' जी दरअसल अमित मालवीय ने ट्वीट किया था, ‘ऐसा लगता है, जी-23 ने शशि थरूर को छोड़ दिया है। असंतुष्ट समूह के प्रमुख नेताओं ने थरूर के बजाय कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया, जबकि शशि उनमें से ही एक हैं। कांग्रेस के राज्य कार्यालयों के दरवाजे थरूर के लिए बंद होने की कहानियां कितनी जल्दी सियासी गलियारों में घूमने लगी हैं?’ जी दरअसल जी-23 कांग्रेस के ‘असंतुष्ट समूह’ के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, जिसने 2020 में कांग्रेस पार्टी में कुछ जरूरी सुधारों की जोरदार पैरवी की थी और सोनिया गांधी को इस संबंध में एक पत्र लिखा था।

लूडो खेलने से किया मना, नहीं माना तो घोंप दिया चाकू

वहीं पत्र में 23 सांसदों के इस समूह ने कांग्रेस की अं​तरिम अध्यक्ष से पार्टी के लिए एक मजबूत और फुट टाइम प्रेसिडेंट की मांग की थी। अब हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बारे में आगे बोलते हुए थरूर ने कहा, ‘यह इलेक्शन इस बारे में है कि कैसे कांग्रेस को सत्तारूढ़ दल भाजपा का मुकाबला करने के लिए अच्छी तरह से तैयार होना चाहिए।

'अगर मुझसे कोई गलती हो गई तो...', श्री राम की भूमिका निभाने से पहले लगातार यही बोल रहे थे प्रभास

'मेरा इस्तेमाल किया गया..', 6वीं पास शहीद से लव मैरिज करने वाली बैंक मैनेजर ने की ख़ुदकुशी

पार्वती नदी के घोघरा घांट पर चढ़ाई जाएगी 1151 फुट लम्बी चुनरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -