पत्नी के नाजायज संबंधों का पति ने किया विरोध तो प्रेमी ने दी धमकी, कहा- 'मुंबई आया तो तुझे जान से मार दूंगा'
पत्नी के नाजायज संबंधों का पति ने किया विरोध तो प्रेमी ने दी धमकी, कहा- 'मुंबई आया तो तुझे जान से मार दूंगा'
Share:

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहाँ के रहने वाले शख्स की शादी मुंबई की लड़की से हुई थी। 2 वर्ष पूर्व वह वापस मुंबई चली गई, मगर युवक यहीं रह गया। पति का आरोप है कि महिला का मुंबई में उसका प्रेमी रहता है। इसकी खबर जब उसे हुई तो पत्नी को फोन करके प्रेमी से दूर रहने की बात कही। इसके कुछ दिन पश्चात् मुंबई से एक युवक को फोन आया तथा उसने जान से मारने की धमकी दी। इस सिलसिले में शख्स ने थाने में तहरीर दी है। 

घटना थाना सदर बाजार के मोहल्ला हद्दफ की है। पुलिस को दी शिकायत में शख्स ने बताया है कि उसकी शादी साल 2012 में मुंबई की एक लड़की के साथ हुई थी। वह पहले सैमसंग कंपनी मुंबई में काम करता था। उसकी पत्नी भी उसके साथ मुंबई में रहती थी। पत्नी मुंबई में ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 5 साल पहले मुंबई से काम छोड़कर शाहजहांपुर आ गए थे। उन्होंने बताया कि पत्नी मुंबई जाने की जिद करने लगी थी। 2 साल पहले पत्नी मुंबई चली गई।

मीरा रोड पर स्थित ब्यूटी पार्लर में कार्य करने लगी। वहां महाराष्ट्र के राजेश नाम के शख्स से बात करने लगी। दोनों के बीच नाजायज संबंधों के बारे में जब पता चला तो पत्नी को टोका। 17 मई को राजेश ने फ़ोन से धमकी दी। उन्होंने कहा कि तुने अपनी पत्नी को मेरे से बात करने से मना क्यूं किया। गाली-गलौज की। उन्होंने कहा- अगर मुंबई आया तो तुझे जान से मार दूंगा। तब से बहुत भयभीत हूं। जान माल का खतरा बना हुआ है। शख्स ने राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

FACT CHECK: उत्तराखंड के हरिद्वार में मुस्लिम बेच रहा था मांस मिला हुआ खाना, जानिए क्या है सच्चाई

अन्धविश्वास ने ली 14 वर्षीय बच्चे की जान, हैरान कर देने वाला है मामला

चलती बस में महिला के साथ ड्राइवर ने कर दी ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -