सालगिरह पर पति ने दिया पत्नी को ऐसा गिफ्ट, जिसने देखा रोंगटे खड़े हो गए
सालगिरह पर पति ने दिया पत्नी को ऐसा गिफ्ट, जिसने देखा रोंगटे खड़े हो गए
Share:

इंदौर। लव मैरिज को एक साल हो गया था। 6 जुलाई को पहली सालगिरह थी। पत्नी ने गिफ्ट में डायमंड ज्वैलरी मांगी। पति ने इतना महंगा तोहफा देने में असमर्थता जताई तो वाइफ नाराज हो गई। दोनों के बीच करीब 5 दिन तक इसी बात को लेकर विवाद चला। विवाद जब हद से ज्यादा बढ़ा तो पति ने अपनी पत्नी की चाकुओं से हमला कर दिया। महिला चीखने लगी। आवाजे सुनकर आस पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। खून से लथपथ महिला की लाश बेड पर पड़ी थी और आरोपी पति चाकू लिए बैठा था।

ये हैरान करने वाला मामला मध्यप्रदेश के इंदौर में सामने आया । एरोड्रम थानांतर्गत अशोक नगर में रहने वाले एक युवक ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक पत्नी भोपाल की रहने वाली है जबकि आरोपी पति फोटोग्राफर है। दोनों ने पिछले साल लव मैरिज की थी और फैमिली से अलग रह रहे थे।

बीती 6 जुलाई को दोनों की शादी की सालगिरह थी। सालगिरह की पार्टी के बाद पत्नी ने अपने पति से तोहफे के रूप में डायमंड ज्वैलरी मांगी। पति ने पैसे नही होने पर बाद में दिलाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पांच दिनों तक विवाद चलता रहा। घटना वाली रात पति शराब के नशे में था। दोनों के बीच फिर से इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नग्न अवस्था में मिला मासूम का शव, शरीर पर मिले सिगरेट के निशान, दुष्कर्म की आशंका

मॉडल कृतिका चौधरी की मौत का कारण थे 6000 रुपए

लड़की से गैंगरेप और हत्या : एक हफ्ते की जांच के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी

यह एक्ट्रेस जिससे ड्रग्स लेती थी उसे कर दी हत्या, वजह हैरान कर देगी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -