पत्नी और दोस्‍त का स्टिंग किया तो कर रहे थे ऐसी हरकत की
पत्नी और दोस्‍त का स्टिंग किया तो कर रहे थे ऐसी हरकत की
Share:

इंदौर। व्यापारी ने अपनी पत्नी और दोस्त का भंडाफोड़ करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। उन दोनों को आरोपी बताने के लिए सबूत जुटाए और पुरे प्रमाण डीआईजी के हवाले किये। प्रमाण से पता चला उनके बीच अवैध संबंध थे। जांच में लगाये आरोप सही पाए गए। 

बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर को हिरासत में लिया। बता दे की महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है। वैकुंठधाम के रहने वाले 36 वर्षीय व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोस्त रूपेश गंद्रे (प्रॉपर्टी ब्रोकर) जो की स्वर्णबाग का रहने वाला है उसे हिरासत में लिया। पीड़त जमीन से संबंधित व्यवसाय करता है। वर्ष 2006 में उसकी शादी हुई थी। आरोपी रूपेश कारोबार के सिलसिले में घर पर आता जाता रहता था। इस दौरान पत्नी की रूपेश से दोस्ती हुई और इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। 

कुछ महीने से पीड़ित को पत्नी के व्यव्हार में बदलाव नज़र आया और उसे पत्नी पर शक होने लगा। शक के चलते पत्नी के कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो रूपेश और पत्नी के बीच घंटो तक बातचीत के सबूत मिले। पत्नी से इस बारे में पूछताछ करने पर वह विवाद करने लगी। निजी तौर पर पीड़ित ने रेकी करवाई। पता चला की रूपेश पीड़ित की गैर मौजूदगी में घर पर आता था। अवैध संबंधों का खुलासा हुआ तो पत्नी मायके चली गई।

पीड़ित ने याचिका दायर कर तलाक के लिए केस दर्ज़ करा दिया। इस बीच रूपेश के घर भी बात पहुंच गई। पत्नी ने विवाद किया और छोड़कर मुंबई चली गई। सीएसपी आरसी राजपूत ने जानकारी दी की रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -