कर्मों का फल कैसे मिलता है इस वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएंगे
कर्मों का फल कैसे मिलता है इस वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएंगे
Share:

आप सभी ने सुना होगा 'जैसा करोगे वैसा मिलेगा'। वैसे इस कहावत को सिद्ध करता है यह वीडियो जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल इस वीडियो में एक शिकारी नजर आ रहा है जिसके साथ ऐसा हुआ है। वैसे शिकारी ने इस दृश्य की कल्पना भी नहीं की होगी। अब सोशल मीडिया पर इस शिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग दुखी हो रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं 'ये तो ‘कर्मों का फल है।'

आप देख सकते हैं इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। जी दरअसल इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘कर्म’। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक शिकारी बंदूक से चिड़िया का शिकार करता है। वहीं इस दौरान गोली लगते ही चिड़िया सीधे जमीन की ओर गिरने लगती है, लेकिन बीच में चिड़िया ने जो शिकारी के साथ किया उससे उसको यह अहसास हो गया होगा कि 'कर्म का फल किस तरह मिलता है।'

इस वीडियो से एक बड़ी सीख मिल रही है। जो यह है कि कर्मों का फल मिलना तय होता है। वैसे इस वीडियो पर लोगों के बेहतरीन कमेंट्स आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘कर्मों का फल मिल गया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फैसला ऑन द स्पॉट’। इस तरह कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

भाई का बदला लेने के लिए 13 साल के बच्चे ने कर दिया 12 वर्षीय मासूम का क़त्ल

RIP: पंचतत्व में विलीन हुए शरमन जोशी के पिता

इस देश के राष्ट्रपति के ऑफिस में है चाँद का बेशकीमती टुकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -