RIP: पंचतत्व में विलीन हुए शरमन जोशी के पिता
RIP: पंचतत्व में विलीन हुए शरमन जोशी के पिता
Share:

बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता का आज निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। सामने आने वाली खबरों के मुताबिक अब अरविंद जोशी का अंतिम संस्कार भी हो गया है। आपको हम यह भी बता दें कि शरमन के पिता अरविंद जोशी 84 साल के थे और वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अरविन्द के निधन के बारे में ट्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने सबसे पहले जानकारी दी थी और यह कहा था कि 'अरविंद जोशी का मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है।' वैसे बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी हस्तियां अरविंद जोशी के अंतिम संस्कार में पहुंची।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इस दौरान अरविन्द के बेटे शरमन जोशी, बेटी मानसी रॉय जोशी, दामाद रोहित रॉय और प्रेम चोपड़ा भी शामिल रहे। आपको बता दें कि प्रेम चोपड़ा की बेटी की शादी शरमन जोशी से हुई है। वहीँ इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। अब बात करें अरविंद जोशी के बारे में तो वह एक गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे। उनको उनके थिएटर मे किए जाने वाले काम के कारण ही जाना जाता है। वहीँ बॉलीवुड में उन्होंने शोले, इत्तेफाक और अपमान की आग जैसी फिल्मों में काम किया है।

वैसे आपको पता हो जब अरविंद जोशी का निधन हुआ था तो अभिनेता परेश रावल ने भी शोक व्यक्त किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'इंडियन थिएटर को अपूरणीय क्षति। बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता अरविंद जोशी को अलविदा कह रहे हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन। ये वो शब्द हैं जो उनके बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना। ओम शांति।'

तो क्या हो गई जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की लड़ाई?, किया एक-दूजे को अनफॉलो

CRPF जवान ने गोली मारकर की अपने ही साथी की हत्या, दूसरे को किया घायल

'गर्भपात' पर बैन लगने से दुखी हुईं अमिताभ की नातिन नव्या, जानें पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -