कम करना है ब्रेस्ट साइज तो अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
कम करना है ब्रेस्ट साइज तो अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
Share:

आज के समय में कई लड़कियां और महिलाएं हैं जो अपने ब्रेस्ट साइज के ज्यादा होने से परेशान रहती हैं। जी दरअसल शरीर में हार्मोनल असंतुलन, जेनेटिक्स, ब्रेस्टफीडिंग या खराब लाइफस्टाइल के कारण ब्रेस्ट बड़े होने की समस्या हो सकती है। केवल यही नहीं बल्कि इसकी एक और वजह मोटापा है, जिसके बढ़ने से ब्रेस्ट की कोशिकाएं भी फैट के माध्यम से बढ़ना शुरू हो जाती हैं, जिससे ब्रेस्ट का साइज बदलने लगता है। वहीं ब्रेस्ट साइज के ज्यादा होने से कई बार महिलाओं को कई परेशानियां होने लगती हैं लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। आप कुछ घरेलू नुस्खों से ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं। आइए बताते हैं। 

अलसी के बीज- ब्रेस्ट साइज बढ़ने के पीछे एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ा हुआ लेवल भी हो सकता है। जी हाँ और तो अलसी के बीज एस्ट्रोजन के लेवल को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच पिसी हुई अलसी को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं। आप चाहे तो अपने खाने या जूस में अलसी का पाउडर भी मिला सकती हैं। आप इसे दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।

मेथी के बीज- मेथी के बीज सैगिंग को रोक सकते हैं और ब्रेस्ट साइज को कम कर सकते हैं। इसके लिए मेथी के दाने 3 बड़े चम्मच रात भर पानी में भिगोकर रखें। वहीं अगले दिन इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने ब्रेस्ट पर लगाएं, सूखने के बाद धो लें। आप सप्ताह में तीन से चार बार इस्तेमाल करें।


ग्रीन टी- इसके लिए एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को कुछ समय तक उबालें और छानकर लिक्विड अलग कर लें। उसके बाद इसके ठंडे होने के बाद एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। अब इसका सेवन आप दिन में तीन बार करें।

नाश्ते में खाना है कुछ स्वादिष्ट तो बनाए ब्रेड उत्तपम

1 मिनट में हार्ट अटैक रोक सकती है लाल मिर्च, जानिए ये चमत्कारी उपाय

हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये काम, बच जाएगी मरीज की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -