जल्दी दाढ़ी बढ़ाने के लिए ये हैं आसान और घरेलू तरीके
जल्दी दाढ़ी बढ़ाने के लिए ये हैं आसान और घरेलू तरीके
Share:

आजकल लड़के अपने आपको स्मार्ट दिखाने के लिए दाढ़ी-मूछ बढ़ाते हैं और उसे बढ़ाने के बाद बहुत बेहतरीन दिखते हैं। हालाँकि कई लड़को को दाढ़ी नहीं बढ़ने की समस्या होती है और वह उसे बढ़ाने के लिए लाखो जतन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घेरलू नुस्खे जिसके जरिये आप अपनी दाढ़ी को बढ़ा सकते हैं।

आंवले का तेल- दाढ़ी बढ़ाने के लिए आंवले के तेल का सबसे उत्तम है। आप आंवले के तेल से रोज अपने चेहरे की 20 मिनट तक मसाज करें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें। वैसे आप आंवले के तेल में सरसों की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाकर दाढ़ी वाले हिस्से पर भी लगा सकते हैं। इसे 20 मिनट के लिए लगाएं और ऐसा सप्‍ताह में 3 या 4 बार करने से आप घनी दाढ़ी पा सकते हैं।

नारियल का तेल- करी पत्तों को नारियल के  तेल में डालकर उबाल लें जब यह ठंडा हो जाए तो अपनी दाढ़ी की मालिश करें। ध्यान रहे शेव करने से पहले हमेशा गुनगुने पानी में थोड़ा सा नारियल तेल डालकर चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

दालचीनी और नींबू- दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर उसकी पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धोए और सूती कपड़े से चेहरे को पोंछे। वहीं अगर आपकी त्वचा को नींबू से एलर्जी हो तो इसका प्रयोग ना करें। इससे आपकी त्वचा में जलन पैदा हो सकती है।

यूकेलिप्‍टस तेल- मेंहदी के तेल की तरह चेहरे के बालों की बढ़त के लिए यूकेलिप्‍टस का तेल भी बहुत उपयोगी होता है। वहीं इस सीधे तौर पर चेहरे पर लगाने से खुजली की समस्या हो सकती है इस वजह से इसे जैतून या तिल के तेल में मिलाकर लगाएं। 

संतुलित भोजन- ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन का सेवन, तनाव न लेना और ज्यादा सोना दाढ़ी को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है। जी दरअसल प्रोटीन शरीर को ऐसे पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराता है जो ज्यादा बालों को उगाता है और सोना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी समय पौष्टिक तत्व अपना काम करता है। इसी के साथ ही दिन में 8 ग्लास पानी पीने से भी घने और स्वस्थ बालों के विकास में मदद मिलेगी।

15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर विशेषज्ञों की राय पर विचार किया जाएगा: मंडाविया

शरीर में आयरन की कमी पूरी करता है केल, आज से शुरू कर दें खाना

जानिए यहाँ सर्दी के मौसम में क्या खाए-क्या नहीं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -