कितने अमीर है राजस्थान के नए CM भजनलाल शर्मा? यहाँ जानिए कुल संपत्ति
कितने अमीर है राजस्थान के नए CM भजनलाल शर्मा? यहाँ जानिए कुल संपत्ति
Share:

जयपुर: भाजपा ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया है। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पश्चात् राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चौंकाने वाला नाम चुना। भजन लाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से MLA हैं। जयपुर में चल रही भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई। इससे पहले वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ सहित कई नामों के कयास लगाए जा रहे थे। बताया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में किसी महिला को सीएम बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एक भी आपराधिक मामला नहीं
यहां बता दें कि राजस्थान के भजन लाल शर्मा की कुल संपत्ति 1.5 करोड़ रुपये है। भजन लाल की कुल चल संपत्ति 43.6 लाख रुपये है, जबकि अचल संपत्ति 1 करोड़ रुपये है। वहीं भजन लाल पर कुल 46 लाख की देनदारियां भी हैं। यह भी बता दें कि भजन लाल शर्मा ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है। इसके साथ ही इनके ऊपर एक भी आपराधिक मामले नहीं हैं। अब तक प्राप्त हुई खबर के अनुसार, स्वयं वसुंधरा राजे ने नए सीएम के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा है। 

बता दे कि भजन लाल शर्मा भरतपुर जिले के अटारी गांव के रहने वाले हैं। वहीं भजनलाल के सीएम बनने का ऐलान होने के साथ ही भरतपुर में खुशी का माहौल है। भजनलाल शर्मा भरतपुर की जवाहर नगर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा तथा जीता था। वहीं जगन्नाथ पहाड़िया के पश्चात् अब भरतपुर को भजन लाल के रूप में दूसरा मुख्यमंत्री मिला है। भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का नजदीकी माना जाता है। 

मध्य प्रदेश में अब 'मोहन' राज, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ला बने डिप्‍टी CM

अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर्स में बिकने लगी Made in India साइकिल, लॉन्च इवेंट में पहुंचे राजदूत तरणजीत सिंह संधू

सबरीमाला में बदइंतज़ामी की हदें पार ! केरल सरकार के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, INDIA गठबंधन में शामिल हैं दोनों दल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -