संसद का परिसर सार्वजनिक करना कितना उचित
संसद का परिसर सार्वजनिक करना कितना उचित
Share:

आम तौर पर महत्वपूर्ण ईमारतों, जिसमें लाल किला व संसद भी शामिल है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ताकीद की जाती है। एक आम आदमी तो यहां मीलों दूर तक यूं नज़र आ ही नहीं सकता। नज़र आती हैं तो केवल रेड लाईट गाड़ियां और कलफ बंद कुर्ते में सजे नेता, विशिष्ट जनप्रतिनिधि और कुछ मीडियाकर्मी। संसद भवन पर हुए हमले के बाद से इस महत्वपूर्ण ईमारत की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मगर आज भी इसे लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं कि आखिर सुरक्षा मसले का पैमाना क्या है। सुरक्षा का पैमाना किस तरह से आंका जाए। क्या एक सांसद को संसदीय परिसर की मोबाईल से शूटिंग करने और कमेंट्री कर परिसर के बारे में जानकारी देने के ही साथ अतिविशिष्ट जन की बैठक व्यवस्था की जानकारी सोशल मीडिया फोरम पर देना चाहिए। क्या इससे सुरक्षा मसले का पैमाना प्रभावित नहीं होता है।

क्या एक सांसद को संसद परिसर में कुछ भी करने की स्वतंत्रता है। नहीं। हालांकि सांसद भगवंत मान ने इतनी बड़ी गलती भी नहीं की है कि इस बात पर बवाल मचा दिया जाए। इस मामले में उन्होंने स्पीकर से माफी मांग ली है जिसके बाद सोशल प्लेटफाॅर्म से वह वीडियो हटाकर मामले को समाप्त किया जाना चाहिए। मगर इस मामले को राजनीतिक तूल देकर अधिक विवादित किया जा रहा है। वैसे सांसदों को अपने अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी भी होना चाहिए।

जिस तरह से संसद भवन की जानकारी देना किसी के लिए भी प्रतिबंधित है उसी तरह से सांसद के लिए भी इस तरह की जानकारी को सार्वजनिक करना प्रतिबंधित होना चाहिए। सांसदों को इस तरह के मामलों में अपनी गंभीरता दिखानी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था में अपने स्तर का सहयोग प्रदान करना चाहिए।

संसद एक ऐसा विधायी निकाय है जहां पर जनप्रतिनिधि जनता की जरूरतों पर विचार करते हैं हालांकि यह भवन अप्रत्यक्षतौर पर जनता को ही समर्पित है लेकिन तमाम सुरक्षा कारणों के चलते इसके परिसर को सार्वजनिक करना कतई सही नहीं है लेकिन इस पर राजनीतिक बवाल भी नहीं मचाना चाहिए।

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -