हांगकांग के क्लब कित्ची एससी से जुड़े डिएगो
हांगकांग के क्लब कित्ची एससी से जुड़े डिएगो
Share:

मोंटेवीडियो: उरुग्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान ने 2016 में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में मुंबई सिटी के प्रतिनिधित्व के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। फोर्लान अब हांगकांग के क्लब कित्ची एससी से जुड़ गए हैं। वह इसके बाद एएफसी चैम्पियंस लीग में पदार्पण करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कित्ची क्लब ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है। इस फोटो के साथ संदेश में क्लब ने लिखा, "फोर्लान का स्वागत है।"

फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था-फीफा ने विश्व कप-2010 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए दिए जाने वाले 'गोल्डन बॉल' पुरस्कार के लिए डिएगो फोर्लान को चुना। वही फोर्लान को 2010 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। 38 साल के फोर्लान ने अपने करियर के दौरान मैनचेस्टर युनाइटेड, एटलेटिको मेड्रिड, इंटर मिलान और विलारियल क्लब का प्रतिनिधित्व किया है। एशिया की शीर्ष प्रतियोगिता में कित्ची अपना पहला मैच 13 फरवरी को खेलेगा।  बता दे की 2002 में जर्मनी के ओलिवर कान और 2006 में फ्रांस के जिनेदिन जिदान को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

मेस्सी को लेकर बार्सीलोना का असमंजस कायम

साउथ अफ्रीका में खिलाड़ियों के नहाने पर पाबन्दी

सलाह बने 2017 के सर्वश्रेष्ठ अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -