देर तक या जल्दी नहाकर निकलने की है आदत तो हो सकती है ये समस्या
देर तक या जल्दी नहाकर निकलने की है आदत तो हो सकती है ये समस्या
Share:

नहाना हम सभी के रूटीन में शामिल होता है और हम सभी हर दिन नहाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि हम बॉडी हाइजीन को मेंटेन कर सकें। वैसे तो नहाना सभी को अच्छा लगता है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह हमें फ्रेश महसूस करने में मदद करता है, हालाँकि कुछ लोग होते हैं, जिन्हें बार-बार या लंबे समय तक नहाना पसंद होता है। जी हाँ और वह बाथरूम में नहाने जाते हैं, तो जल्दी नहीं निकलते। जी दरअसल उन्हें लगता है कि हम काफी साफ-सुथरा रहते हैं, इसलिए हमें नहाने में देर होती है। हालाँकि हेल्थलाइन के अनुसार व्यक्ति को 5-10 मिनट तक नहाना चाहिए। जी हाँ क्योंकि पानी में काफी ज़्यादा समय बिताना सेहत और स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। 

कितनी देर तक नहाना सही रहता है?- जी दरअसल औसतन 8 मिनट तक नहाना चाहिए।  वहीं अगर कोई व्यक्ति नहाने में समय ज़्यादा समय ले रहा है, तो उसे अधिकतम 15 मिनट ही नहाना चाहिए। इसके अलावा 5 से 10 मिनट तक नहाना सबसे बेहतर माना जाता हैं। जी हाँ और इस समय अवधि में स्किन को उतना पानी मिल जाता है, जितने की उसे ज़रूरत होती है। केवल यही नहीं बल्कि इससे ज़्यादा या 5 मिनट से कम नहाने के कुछ नुकसान देखने को मिल सकते हैं।

लंबे समय तक नहाने के नुकसान-

- लंबे समय तक नहाने से स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है।

- लंबे समय तक नहाने से स्किन के नेचुरल ऑयल स्किन से निकल सकते हैं।

- लंबे समय तक नहाने से पोर्स ओपन हो सकते हैं, जिससे स्किन का मॉइश्चर कम होने लगता है।

- लंबे समय तक नहाने के बाद आप मॉइश्चरइज़र का इस्तेमाल ज़रूर करें, ताकि त्वचा को पोषण मिलता रहे।

कम समय में नहाने के नुकसान- कम समय में नहाने से बॉडी ओडोर का रिस्क बढ़ सकता है। जी हाँ और स्किन अच्छे से क्लीन नहीं होती है, जिससे स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा बॉडी हाइजीन मेंटेन करने में प्रॉब्लम आती है। इसके चलते बैक्टीरिया त्वचा पर बने रहते हैं और कई तरह की समस्याओं की वजह बन सकते हैं।

यूरिक एसिड करना है कम तो रोज खाना खाने के बाद खाए यह चीज

इन चीजों को खाने से बढ़ सकता है यूरिक एसिड, अभी छोड़े

यूरिक एसिड बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण, तुरंत पहचाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -