CM शिवराज के मन में कैसे आया 'लाडली बहना योजना' का आईडिया? खुद किया खुलासा
CM शिवराज के मन में कैसे आया 'लाडली बहना योजना' का आईडिया? खुद किया खुलासा
Share:

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में रविवार को महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के पश्चात् लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री मंच से उतरकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने कन्यापूजन- महिलाओं का सम्मान कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना के आईडिया की जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन रातभर जागते जागते सुबह 4 बजे मैंने पत्नी को जगाया तथा बताया कि एक योजना मेरे मन में आई है। जैसे सावन में भाई अपनी बहन को राशि बांधता है तथा उपहार देता है। तो मेरे मन में आया कि तुम भी तो भाई हो। मैंने फैसला किया कि वर्ष में एक बार नहीं हर महीने बहनों को उपहार दिया जाए। बहनों को प्रत्येक महीने एक हजार रुपए दिये जाए। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिनकी आय ढाई लाख रुपए प्रतिवर्ष यानी 20 हजार रुपए प्रतिमाह हो। 5 एकड़ से कम जमीन हो। जीप या कार ना हो। परिवार इनकम टैक्स ना देता हो। उन सब बहनों के खाते में एक हजार रुपए डाला जाएगा। अगर घर में वृद्ध महिला है तो उनकी वृद्धा अवस्था पेंशन को 600 से बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे घर में सास-बहू का प्यार भी बढ़ेगा। जब आवश्यकता पड़ी तो महिलाएं पति को पैसे की सहायता कर सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना नहीं महिलाओं का जीवन बदलने का अभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना तुम्हारे भाईया और भाजपा की सरकार ने बनाई है। इसमें कोई मूल निवासी प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बात ध्यान रखना। फॉर्म भरने के लिए कोई पैसा नहीं लगता। कई दलाल आएंगे। यह पैसे मांगेगे। तुम 181 पर शिकायत कर देना। हथकड़ी लगाकर जेल भेंज देंगे। इनको ठीक करने के लिए एक लाडली बहना सेना भी बनाएंगे। 

'सिखों-मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझते हैं..', विदेशी धरती से राहुल गांधी का एक और विवादित बयान

'टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा..', राहुल गांधी के विवादित बयानों पर भड़के कानून मंत्री

VIDEO! अचानक बागेश्वर धाम सरकार के पास आकर शख्स ने लगा लिया गले, फिर कर लिया किस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -