'राम-कृष्ण को काल्पनिक बताने वाले देश पर राज कैसे कर सकते हैं..', कांग्रेस पर योगी का प्रहार
'राम-कृष्ण को काल्पनिक बताने वाले देश पर राज कैसे कर सकते हैं..', कांग्रेस पर योगी का प्रहार
Share:

रायबरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले सोनिया गाँधी के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में शुक्रवार (दिसंबर 31, 2021) को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को धोखा दिया और देश की हर समस्या की जड़ यही पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने देश के साथ हमेशा कुठाराघात किया। देश में आतंकवाद, अराजकता, उग्रवाद, भ्रष्टाचार, जातीय दंगे, भाषाई दंगे कराने का यदि कोई जिम्मेदार है, तो वो कांग्रेस पार्टी ही है।

दरअसल, सीएम योगी 834 करोड़ रुपए की लागत वाली 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास करने रायबरेली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ यहाँ पर माँ गंगा की पूजा होती है, ऋषि-मुनियों ने तप और साधना से इस भूमि को पवित्र किया, दूसरी ओर इन कांग्रेस, जब यहीं के लोगों का समर्थन लेकर सत्ता में आई, तो कहा कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं थे, वे काल्पनिक हैं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि जो भारतवर्ष की भूमि पर न जन्मा हो, फिर इस बात को कहे तो ये स्वीकार्य हो सकता है, किन्तु इसी धरती पर जन्म लेकर भारत की जनता पर राज करने का दम भरता हो, वो यह बात कहे कि राम-कृष्ण काल्पनिक हैं, तो ये अन्याय है। याद करिए 2005 में जब कांग्रेस ने रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र रचा था। सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस द्वारा कहा गया था कि राम - कृष्ण तो मिथक हैं, काल्पनिक हैं, इनका कोई अस्तित्व नहीं है। सीएम योगी ने सवालिया लहजे में कहा कि, 'हमारे प्रभु के अस्तित्व को नकारने वाले कैसे इस देश में शासन कर सकते हैं।'

'मुंह में राम बगल में छूरी वाले हैं गांधी..', जब डॉ अंबेडकर ने 'हत्या' को बताया था देश के लिए अच्छा

'मैं दो कौड़ी के लोगों का नाम नहीं लेता..' जब राहत इंदौरी ने अटल जी को लेकर कही थी भद्दी शायरी

अब्दुल खालिक अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा: असम भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -