रेत की तरह बिखर रहे, घरौंदा बनाने वालों के सपने
रेत की तरह बिखर रहे, घरौंदा बनाने वालों के सपने
Share:

दिल्ली समेत भारत के कई क्षेत्रों में इन दिनों अपने घर का सपना संजो रहे लोग परेशान हैं। पहले लाखों रूपए प्राॅपर्टी में इन्वेस्ट करने के बाद भी इन लोगों को अपने सपनों के महल का पजेशन नहीं मिल रहा है। जिसके कारण अब इनकी आस टूट रही है। ये अपने साथ धोखाधड़ी होने की आशंका जता रहे हैं। कई ऐसे बड़े बिल्डर समूह हैं जिन्होंने पहले लाखों की प्राॅपर्टी में लोगों का निवेश करवाया।

मगर अब लोग खुद के साथ धोखे का अनुभव कर रहे हैं। हालात ये हैं कि प्राॅपर्टी बिल्डर्स उपभोक्ताओं को उनके फ्लैट का पजेशन नहीं दे रहे हैं। जिन लोगों को उनके फ्लैट मिल गए हैं उन्हें सोसायटी की सुविधाऐं नहीं मिल रही हैं। दरअसल इन लोगों को सोसायटी में खुलने वाले स्कूल, हाॅस्पिटल का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते उनके बच्चे दूर दराज के विद्यालय में जाने के लिए मजबूर हैं।

हालात ये हैं कि इन लोगों को कई तरह की सुविधाऐं तक नहीं मिल रही हैं इसके बाद भी ये लोग हाउसेस में रहने के लिए मजबूर हैं। दिल्ली ही नहीं कई क्षेत्रों के बिल्डर्स के यहां उपभोक्ता चक्कर काटने पर मजबूर हैं। कई लोगों ने तो अपने फ्लैट की आधे से ज़्यादा किश्त का भुगतान तक कर दिया है मगर इसके बाद भी लोग परेशान हो रहे हैं। 

दरअसल इसका कारण यह बताया जा रहा है कि बिल्डर्स ने भी बैंकों से बड़े पैमाने पर लोन ले रखा है। बैंकों में लोन का रेट बढ़ जाने और बिल्डिंग मटेरियलय के दाम बढ़ने के कारण इन भवनों की निर्माण लागत बढ़ गई है। जिसके कारण ये लोगों को उनके फ्लैट नहीं दे पा रहे हैं मगर फ्लैट के लिए अपने जीवन की पूूॅंजी जमा करने वाले उपभोक्ता इनके दफ्तरों में तकादा कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -