जानिए क्या है आज आपके भाग्य में, इस एक राशि को मिलेगा बड़ा खजाना
जानिए क्या है आज आपके भाग्य में, इस एक राशि को मिलेगा बड़ा खजाना
Share:

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं ऐसे में आज हम आपको बताते हैं आज का यानी 8 फरवरी का राशिफल।

आज का राशिफल -


1. मेष - आज किसी कारण से आपका मन अशांत रहेगा। आज कन्या पक्ष से सुख मिलेगा उत्तम समाचार प्राप्त होंगे। आज पिता इत्यादि बुजुर्ग व्यक्ति से विवाद आपके वैभव को नष्ट कर सकता है इसलिए सम्मान कीजिए कारण कुछ भी हो। आज इकट्ठा धन प्राप्ति या संपत्ति का योग है। 

2. वृषभ - आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आर्थिक विकास होगा, धन लाभ होगा लेकिन भावुकता या जल्दबाजी लालच में किया गया निवेश आपको परेशानी में डाल सकता है अतएव सावधानी आवश्यक है। आज स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा के पहले हरा फल दान करें लाभ होगा। 

3. मिथुन - आज उत्साह बढेगा रुकावट दूर होंगी। आज पेट संबंधी समस्याएं और जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। आज निजी लोगों के द्वारा आपका सहयोग और समर्थन किया जाएगा। आज धार्मिक प्रसंग में आपकी सहभागिता हो सकती है। आज संतान पक्ष को चोट भय।

4. कर्क - आज अचानक धनलाभ आपकी किस्मत बदल देगा, किसी से लिया धन अवश्य लौटाइए अन्यथा आपकी संतान के लिए कष्ट प्रद होगा । आज भाई बंधुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव। आज स्त्री पक्ष या कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा सम्मान भी मिलेगा। आज अचल संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा समय है। 

5. सिंह - आज सेहत अच्छी रहेगी परंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढाएगा । आज शत्रु पक्ष कमजोर होगा और माता की सेवा आपको मनवांछित लाभ प्रदान करेगा। आज पुराने मित्रों से भेंट होगी। आज कारोबार में छोटी मोटी रुकावटों से आप न घबराइए। आज भगवती मां दुर्गा आपको हर संकट से बचाएगी। आज किसी का अपमान न करें। 

6. कन्या - आज बाएं नेत्र में पीडा़ होगी, उपचार आवश्यक है। आज स्वास्थ्य आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए इसे नजरअंदाज मत कीजिए। आज मित्र के रूप में शत्रुता निभाएंगे लोग इसलिए जांच-पड़ताल कर निर्णय लें न केवल विश्वास या जानपहचान पर। आज गजानन की पूजा करें।

7. तुला - आज पेट से संबंधित रोगों से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें। आज नशा और आलस्य आपकी सफलता और प्रसिद्धि के सबसे बड़े शत्रु हैं अतएव इनका त्याग करना चाहिए। आज संतान से सुख मिलेगा और अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। आज वाहन चलाने में सावधानी रखें यही ठीक रहेगा। आप गौ सेवा करें और शुक्र गायत्री का पाठ करें। 

8. वृश्चिक - आज अनावश्यक क्रोध आपका सबसे बड़ा शत्रु है तथा स्वास्थ्य में बाधक है इसलिए मंगलवार को मौन व्रत करें या कुछ समय के लिए कीजिए लाभ होगा। आज शत्रु आपकी शरण में होंगे और कारोबार में दबदबा रहेगा, काम की सराहना होगी। 

9.धनु - आज चोट लगने का भय या पुरानी चोट आपको कष्ट दे सकती है। आज माता पक्ष से पूरा स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आज नए वाहन की प्राप्ति या नए घर में प्रवेश का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज जमीन संबंधित विवाद में भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। 

10. मकर - आज सेहत अच्छी रहेगी उत्साह बढेगा अचानक धन लाभ होगा लेकिन खर्च भी होगा। आज पराक्रम में कमी आएगी, घरेलू मामलों को तूल देना आपके लिए समस्या बढा सकता है इसलिए बचने का प्रयास करें। आज गया धन वापस आएगा। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

11. कुंभ - आज कुंभ राशि शरीर में रक्तपित्त विकार संभव है। आज अनावश्यक क्रोध और कुसंगति आपकी प्रतिष्ठा और खुशहाली को नष्ट कर सकते हैं। आज जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा आपको, उनसे सदैव मधुर संबंध रखें यही ठीक रहेगा और संबंध में पूरा विश्वास रखें। आज किसी का अपमान आपके लिए ठीक नहीं है ऐसे व्यवहार से बचें। आज यात्रा में सावधानी रखें अनावश्यक खर्च से बचें। 

12. मीन - आज पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज भाई बंधुओं मित्र गण से सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा तथा कार्यक्रम में सहभागिता होगी। जीवनसाथी का धन आपको नहीं रखना चाहिए, विपरीत प्रभाव पडेगा। आज कारोबार में परिवर्तन से अच्छा लाभ होगा। 

कैसा रहने वाला है आपका वेलेंटाइन डे, जानिए राशि के अनुसार

जानिए कैसे रहने वाला है आपके लिए वेलेंटाइन वीक का पहला दिन

आज इन राशियों के लिए है बहुत शुभ दिन, हर काम में मिलेगी सफलता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -