जानिए कैसे रहने वाला है आपके लिए वेलेंटाइन वीक का पहला दिन
जानिए कैसे रहने वाला है आपके लिए वेलेंटाइन वीक का पहला दिन
Share:

आज के समय में राशिफल देखकर लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं ताकि उन्हें भविष्य के बारे में ज्ञान हो। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 7 फरवरी का राशिफल।

7 फरवरी का राशिफल-

1। मेष - आज आपको पेट में तकलीफ हो सकती है और संतान को सफलता मिलेगी। आज माता से मधुर संबंध रहेंगे और नवीन वाहन का सुख प्राप्त होगा। आज जल्दबाजी से बचें यही ठीक रहेगा और आय होगी लेकिन व्यय अधिक रहेगा। आज आप तांबे का दान करें। प्रेम में सफलता मिलेगी।

2। वृषभ - आज आपको रक्तचाप से संबंधित समस्या हो सकती है। आज आप अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दीजिए। संपत्ति का लाभ होगा, न्यायिक पक्ष में जय होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज मन को सकारात्मक दिशा में लगाइए। आज आपके लिए प्रेम का दिन शुभ है।

3। मिथुन - आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु हाथ तंग रहेगा। लालच आपकी कमजोरी है इसलिए लालच और आलस का परित्याग करें तथा विवेक से काम लीजिए। आज प्रेम में सफलता नहीं मिल सकती और वादविवाद में अपमान संभव है। आज आप श्री गणेश जी का पूजन कीजिए।

4। कर्क - आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, चतुराई की हरओर बढा़ई होगी, स्वास्थ्य व विचार उत्तम रहेंगे। हर ओर आपकी बढा़ई होगी। आज उल्टे सीधे खानपान से बचना चाहिए। आज साथी से मनमुटाव हो सकता है। आप गणेश चतुर्थी का प्रत्येक कृष्ण पक्ष में व्रत करें।

5। सिंह - आज अत्याधिक क्रोध व अनियमित दिनचर्या से बचे और अनावश्यक विवाद दाम्पत्य जीवन में जहर घोल सकता है इसलिए धार्मिक विश्वास और सहयोग आपके लिए औषधि का काम करेगा । आज श्री सूर्य सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें। आज प्रेम के मामले में आप बहुत सुखी होंगे।

6। कन्या - आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे, अचानक धनलाभ होगा परंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंतनीय रहेगा। आज बिना सोचे समझे किया गया धन या निवेश चिंता का कारण बनेगा इसलिए गंभीरता जरूरी है। आज संकट नाशन गणेश स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा। प्रेम के लिए दिन शुभ नहीं है।

7। तुला - आज नयी योजना पूरी होंगे, मन में उत्साह का संचार होगा। परिश्रम अवश्य सफलता दिलाएगा। आज पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज पूर्वजों की स्मृति में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन परिवार में होगा। आज आपके लिए प्रेम का शुभ दिन है।

8। वृश्चिक - आज भाई बहनों का स्नेह प्राप्त होगा, यात्रा में सावधानी रखें। वाणी पर संयम आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज आपके लिए शुभ दिन है और प्रेम में भी मिठास रहने वाली है। आप ऋणमोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें लाभ होगा।

9। धनु - आज पेट संबंधी समस्याएं रहेंगी। धीरज और संयम आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसी कोई जिद न करें जिससे व्यावहारिक संबंध खराब हो, पैतृक संपत्ति न बेचें। आज मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करवाएं। आज प्रेम के लिए दिन शुभ है।

10। मकर - आज धार्मिक कार्यों में रुचि रखेंगे, लंबी दूरी की यात्रा में लाभ मिलेगा। आज आपके पिता से अच्छा व्यवहार और संबंध आपके सौभाग्य का मार्ग बनाएंगे। आज शत्रु पक्ष आपके आगे नतमस्तक होगा, धनागम सुख प्रदान करेगा । आज प्रेम के लिए सिन ठीकठाक रहेगा।

11। कुंभ - आज सेहत अच्छी रहेगी परंतु मादक पदार्थों का त्याग करें। आज कुसंगति के कारण कोई चारित्रिक दोषारोपण आपको दुखित कर सकता है इस वजह से सावधानी आवश्यक है। आज श्री बालस्वरुप हनुमान जी का दर्शन करें मंगल होगा नारियल और चना तथा गुड़ वितरित करें। आज प्रेम के लिए दिन कुछ ख़ास नहीं है।

12। मीन - आज सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य साथ देगा और किसी बड़े धार्मिक आयोजन का अवसर मिलेगा, पुराना धन वापस मिलेगा, नया निवेश मत कीजिए अच्छा रहेगा। आज माता का स्वास्थ्य चिंतनीय रहेगा। आज आप श्रीमद्भगवत गीता का पाठ करवाएं लाभ होगा। प्रेम के लिए समय शुभ है।

आज इन राशियों के लिए है बहुत शुभ दिन, हर काम में मिलेगी सफलता

यहाँ जानिए आपका आज का राशिफल, कैसा होने वाला है आपका दिन

कुछ इस तरह होगा आज आपका दिन, जानिए क्या कहते आपके सितारें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -